नक्सली धौनी धराया, हथियारों का जखीरा बरामद

Published at :27 Jun 2016 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सली धौनी धराया, हथियारों का जखीरा बरामद

बेलहर(बांका) : क्सली एरिया कमांडर मंटू खैरा का एक और सहयोगी हथियार के जखीरे व नक्सली सहित्य के साथ थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित तेलिया कुमरी पंचायत के तरैना जोर बांध के पास से गिरफ्तार किया गया. पुलिस को मिली गुप्त सूचना पर शनिवार की रात छापामार कर लक्ष्मीपुर थाना के ठाडी पच्चीसी के बीचला […]

विज्ञापन

बेलहर(बांका) : क्सली एरिया कमांडर मंटू खैरा का एक और सहयोगी हथियार के जखीरे व नक्सली सहित्य के साथ थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित तेलिया कुमरी पंचायत के तरैना जोर बांध के पास से गिरफ्तार किया गया.

पुलिस को मिली गुप्त सूचना पर शनिवार की रात छापामार कर लक्ष्मीपुर थाना के ठाडी पच्चीसी के बीचला टोला निवासी धौनी मुर्मू उर्फ होगा मुर्मू को एक बैग के साथ गिरफ्तार किया गया. बैग में विस्फोटक सामग्रियों के साथ हथियार व अनेक प्रतिबंधित नक्सली साहित्य तथा प्रचार सामग्री थी.
नक्सली धौनी धराया…
क्षेत्र की घेराबंदी कर की छापेमारी : पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ नक्सली लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के जंगली रास्ते से बगधसवा तरैना की ओर जा रहे हैं. इस पर पुलिस ने एक योजना के तहत उक्त क्षेत्र की घेराबंदी करते हुए छापामारी शुरू कर दी. लेकिन इस ऑपरेशन की भनक नक्सलियों को लग गयी और वे जंगल की ओर भागने में सफल हो गये. लेकिन उनके एक साथी को पुलिस ने धर दबोचा जिसके पास से विभिन्न हथियार बरामद हुए. उससे पूछताछ की जा रही है.
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार नक्सली ने पुलिस को संगठन और इसकी भावी गतिविधियों तथा रणनीतियों के बारे में कई अहम सुराग दिये हैं. गिरफ्तार धौनी मुर्मू उर्फ होगा मुर्मू ने बताया की वह घर में अकेला है तथा नक्सली मंटू खैरा उसे हमेशा अपने साथ सूईया, झाझा, जमुई, बेलहर आदि क्षेत्रों में ले जाता था. उसने बताया कि कुछ दिन पहले ही सूईया क्षेत्र में मंटू खैरा के दस्ता के साथ था. वह समान ढोने का काम करता था. हालांकि पुलिस इस संबंध में कुछ भी बताने से फिलहाल परहेज कर रही है.
नक्सली एरिया कमांडर मंटू खैरा का सहयोगी है धौनी मुर्मू उर्फ होगा मुर्मू
तेलिया कुमरी पंचायत के तरैना जोर बांध के पास से हुई गिरफ्तारी
क्या-क्या हुआ बरामद
Àशीशा टिफिन बम – 1 À चाईनीज हेंड ग्रेनेड Àकैमरा फ्लैश बंदूक स्विच युक्त Àकाला एवं लाल रंग का तार करीब 5 मीटर Àराइफल क्लीन सीलिंग À नक्सली साहित्य 13 पीस Àआर्मी कैप 1 पीस Àयूनीफॉर्म बेल्ट 1 पीस À बैटरी छोटी 2 पीस Àकैमरा फ्लैश गन बैटरी 1 पीस Àस्विच 1 पीस Àछोटा टॉर्च 1 पीस Àसिरिंज 2 पीस Àफर्स्ट एड बैंडेज 2 पीस Àपिट बैग 1 पीस
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन