जसीडीह से बांका के बीच कल से चलेगी पैसेंजर ट्रेन

Published at :21 Jun 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
जसीडीह से बांका के बीच कल से चलेगी पैसेंजर ट्रेन

भागलपुर : बांका के लोगों के लिए बुधवार(22 जून) का दिन खुशखबरी लेकर आयेगा. इसी दिन बहुप्रतिक्षित जसीडीह-बांका रेल लाइन पर यात्री ट्रेन का परिचालन शुरू होगा. रेल मंत्री सुरेश प्रभु दोपहर 3:10 बजे रेलवे बोर्ड के कार्यालय से इस ट्रेन को अॉनलाइन रवाना करेंगे. यह जानकारी आसनसोल रेल मंडल के पीआरअो बी मुर्मू ने […]

विज्ञापन

भागलपुर : बांका के लोगों के लिए बुधवार(22 जून) का दिन खुशखबरी लेकर आयेगा. इसी दिन बहुप्रतिक्षित जसीडीह-बांका रेल लाइन पर यात्री ट्रेन का परिचालन शुरू होगा. रेल मंत्री सुरेश प्रभु दोपहर 3:10 बजे रेलवे बोर्ड के कार्यालय से इस ट्रेन को अॉनलाइन रवाना करेंगे. यह जानकारी आसनसोल रेल मंडल के पीआरअो बी मुर्मू ने दी. उन्होंने बताया कि नयी ट्रेन के परिचालन को लेकर हावड़ा से ट्रेन की नयी रैक जसीडीह के लिए चल चुकी है. ट्रेन के सही ढंग से परिचालन के लिए जसीडीह-बांका के बीच सभी स्टेशनों में

जसीडीह से बांका…
स्टेशन परिचालन कर्मियों की प्रतनियुक्ति कर दी गयी है. पीआरअो ने बताया कि ट्रेन के परिचालन के लिए विभाग की अोर से तैयारी शुरू हो चुकी है. हालांकि रेलवे बोर्ड की अोर से रेल मंडल व जसीडीह स्टेशन प्रबंधक के पास ट्रेन के परिचालन को लेकर टाइम शेड्यूल अभी तक नहीं पहुंचा है.
मंगलवार तक शेड्यूल आ जाने पर सभी स्टेशन प्रबंधकों को सर्कुलेट कर दिया जायेगा.
स्टेशनों में प्रबंधकों की हुई प्रतिनियुक्ति : जसीडीह से बांका स्टेशन के बीच ट्रेन के परिचालन के लिए कई स्टेशनों में स्टेशन प्रबंधक की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है.
रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आसनसोल रेल मंडल के अंतर्गत आखिरी स्टेशन करझौंसा के लिए माधव चंद्र झा व मालदा रेल मंडल के अंतर्गत कटोरिया स्टेशन के लिए उज्जवल कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. वहीं एमसी झा की करझौंसा में प्रतिनियुक्ति से खाली हुए बैद्यनाथधाम स्टेशन के लिए डिप्टी एसएस अजय कुमार के नामों की चर्चा जोरों पर है.
रेल मंत्री दिल्ली से करेंगे ऑनलाइन रवाना
ट्रेन के परिचालन को लेकर जसीडीह के लिए चल चुकी है हावड़ा से नयी रैक
टाइम शेड्यूल आने पर होगा सभी स्टेशनों को सर्कुलेट
सभी स्टेशन में परिचालन कर्मियों की कर दी गयी है प्रतिनियुक्ति
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन