सर, बेटी की हत्या कर शव को किया गायब
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 May 2016 5:12 AM (IST)
विज्ञापन

पिता ने बेटी के ससुरालवालों पर मामला दर्ज कराया 2012 में सिट्टू से हुई थी आरती की शादी थाना क्षेत्र के धौरी पंचायत अंतर्गत चौरा गांव के बाबूलाल मंडल ने अपनी विवाहित पुत्री के एक पखवारे से गायब हो जाने पर अपने दामाद एवं उसके घर वालों पर हत्या कर लाश गायब कर देने का […]
विज्ञापन
पिता ने बेटी के ससुरालवालों पर मामला दर्ज कराया
2012 में सिट्टू से हुई थी आरती की शादी
थाना क्षेत्र के धौरी पंचायत अंतर्गत चौरा गांव के बाबूलाल मंडल ने अपनी विवाहित पुत्री के एक पखवारे से गायब हो जाने पर अपने दामाद एवं उसके घर वालों पर हत्या कर लाश गायब कर देने का आरोप लगाकर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
बेलहर : प्राथमिकी में बताया है कि 20 अप्रैल को उनकी भतीजी की शादी में बेटी आरती देवी अपने पति सिट्टू कुमार एवं दोनों बच्चे के साथ आयी थी, जो वापस दूसरे दिन अपने ससुराल चली गयी, लेकिन तीसरे दिन दामाद ने मेरे घर पर आकर मेरी पुत्री के गायब हो जाने की बात कही. इस पर हमलोगों ने सभी रिश्तेदार, सगे संबंधी एवं आसपास के गांव में पता लगाया, लेकिन कहीं पता नहीं चला. उन्होंने दावा किया है कि उनकी पुत्री आरती की उसके पति, ससुर मांझी मंडल, सास मेरखी देवी, देवर बिट्टू कुमार व कुंदन कुमार ने हत्या कर लाश गायब कर दिया गया है.
दहेज के लिए किया जाता था प्रतािड़त
आरती की शादी 2012 में हवेली खड़कपुर थाना के सितुहर गांव में सिट्टू कुमार के साथ हुई थी. उन्होंने कहा कि आरती की शादी के एक वर्ष बाद से ही उसके ससुराल वालों द्वारा हमेशा मारपीट कर दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाता था. इसी क्रम में एक बार मेरी पुत्री को जान से मारने के लिए खाना में जहर भी दिया गया था, किसी तरह से उसकी जान बच सकी थी. लेकिन अंतत: उसकी हत्या कर लाश को गायब कर दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










