चांदन में आंधी-तूफान से कई घर हो गये क्षतिग्रस्त

चांदन : चांदन एवं आसपास के क्षेत्रों में बुधवार की देर शाम आयी चक्रवाती तूफान से कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं. दर्जनों जगहों पर पेड़ गिरने से बिजली के पोल व तार टूटे हैं. जिससे विद्युत सेवा भी पूरी तरह से ठप हो गया है. डुमरथर गांव में बैकुंठ कापरी के घर का दीवार तूफान […]
चांदन : चांदन एवं आसपास के क्षेत्रों में बुधवार की देर शाम आयी चक्रवाती तूफान से कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं. दर्जनों जगहों पर पेड़ गिरने से बिजली के पोल व तार टूटे हैं. जिससे विद्युत सेवा भी पूरी तरह से ठप हो गया है. डुमरथर गांव में बैकुंठ कापरी के घर का दीवार तूफान से गिर गया.
चांदन के गोंड़ा मुहल्ले में जफरूद्यीन अंसारी के अर्द्धनिर्मित घर के चारों तरफ का दीवार भी तूफान से ध्वस्त हो गया. लठाने गांव में काली मंदिर पर ही एक बड़ा पेड़ गिर गया. जिससे मंदिर का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया. यहां कई पोल से बिजली का तार भी पेड़ गिरने से टूट कर गिर गया. चांदन-देवघर मुख्य सड़क मार्ग पर पारडीह के निकट गुलमोहर का पेड़ गिरने से रात्रि में लगभग एक घंटा तक यातायात बाधित रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










