पोलियो अभियान की सफलता के लिए बीएलटीएफ की बैठक

Published at :11 Apr 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
पोलियो अभियान की सफलता के लिए बीएलटीएफ की बैठक

चांदन : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन में रविवार को आगामी 16 अप्रैल से शुरू होने वाले पल्स पोलियो राउंड की सफलता हेतु ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा एके सिन्हा ने की. इस क्रम में उपस्थित पोलियो सुपरवाइजरों को टीम की निगरानी गंभीरतापूर्वक करने का निर्देश […]

विज्ञापन

चांदन : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन में रविवार को आगामी 16 अप्रैल से शुरू होने वाले पल्स पोलियो राउंड की सफलता हेतु ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा एके सिन्हा ने की. इस क्रम में उपस्थित पोलियो सुपरवाइजरों को टीम की निगरानी गंभीरतापूर्वक करने का निर्देश दिया गया.

ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित नहीं हों. खास कर नवजात शिशुओं की ट्रैकिंग में विशेष ध्यान देने को कहा गया. इस मौके पर बीडीओ श्याम कुमार, सीडीपीओ मोनिका रानी, हेल्थ मैनेजर भरत भूषण चौधरी, महिला पर्यवेक्षिका रानी पिंकी, कुमारी शर्मिला के अलावा प्रखंड के सभी पोलियो सुपरवाइजर उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन