बाजार से लेकर गांव तक पानी के लिए मची जंग

कटोरिया : गरमी के दस्तक के साथ ही प्रखंड में पेयजल की संकट काफी गंभीर हो चुका है. बाजार से लेकर गांव तक घर की महिलाएं हों या पुरुष प्रत्येक सुबह पानी की जंग में जुटने को मजबूर हैं. एक ओर जहां क्षेत्र के अधिकांश बांध, तालाब, पोखर आदि के जल विहीन हो जाने से […]
कटोरिया : गरमी के दस्तक के साथ ही प्रखंड में पेयजल की संकट काफी गंभीर हो चुका है. बाजार से लेकर गांव तक घर की महिलाएं हों या पुरुष प्रत्येक सुबह पानी की जंग में जुटने को मजबूर हैं. एक ओर जहां क्षेत्र के अधिकांश बांध, तालाब, पोखर आदि के जल विहीन हो जाने से पशुपालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है,
वहीं दूसरी ओर धरती तपने से जलस्तर भी नीचे खिसकने लगा है. पहाड़ी व पठारी क्षेत्रों में चापाकल भी फेल होना शुरू हो गया है. कटोरिया बाजार में जलमीनार से वाटर सप्लाई तो प्रत्येक सुबह होती है, लेकिन अभी भी कई मुहल्लों में जल आपूर्ति बाधित ही है. इस परिस्थिति में बाजार सहित प्रखंड के सुदूरवर्ती गांवों में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु स्थायी निदान ढूंढ़ना अति आवश्यक है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










