दर्वेपट्टी व राजबाड़ा की टीमों ने जीते मैच

Published at :10 Apr 2016 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
दर्वेपट्टी व राजबाड़ा की टीमों ने जीते मैच

कटोरिया : ग्राम पंचायत कटोरिया के राजबाड़ा गांव के मैदान पर चल रहे राजबाड़ा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत शनिवार को दो मैच खेले गये. टूर्नामेंट के एक क्वार्टर फाइनल मैच में कठौन टीम का मुकाबला दर्वेपट्टी टीम से हुआ. जिसमें दर्वेपट्टी की टीम ने दो विकेट से मैच जीत लिया. वहीं टूर्नामेंट के […]

विज्ञापन

कटोरिया : ग्राम पंचायत कटोरिया के राजबाड़ा गांव के मैदान पर चल रहे राजबाड़ा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत शनिवार को दो मैच खेले गये. टूर्नामेंट के एक क्वार्टर फाइनल मैच में कठौन टीम का मुकाबला दर्वेपट्टी टीम से हुआ. जिसमें दर्वेपट्टी की टीम ने दो विकेट से मैच जीत लिया. वहीं टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच में राजबाड़ा टीम का मुकाबला तुलसीवरण टीम से हुआ. इसमें राजबाड़ा ने एक विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर लिया.

क्वार्टर फाइनल मैच में कठौन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर के मैच में 9 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाये. जवाबी पारी खेलते हुए दर्वेपट्टी की टीम ने 13वें ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया. मैन ऑफ दि मैच का खिताब मिलन कुमार को दिया गया.

उसने 20 गेंद में 43 रन बनाये. सेमीफाइनल मैच में तुलसीवरण की टीम ने सभी विकेट खोकर 82 रन बनाये. जवाबी पारी में राजबाड़ा की टीम ने छठे ओवर में ही 9 विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया. मैन ऑफ दि मैच का खिताब विजेता टीम के बिट्टू कुमार को मिला. उसने 19 गेंद पर 32 रन बनाये और तीन विकेट भी चटकाये. अंपायरिंग कपिलदेव वर्णवाल व रितेश पांडेय जबकि स्कोरिंग सुमित पांडेय व राजीव कुमार ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन