लीलावरण और तुलसीवरण टीमों ने जीते मैच

लीलावरण और तुलसीवरण टीमों ने जीते मैच प्रतिनिधि4कटोरियाप्रखंड के राजबाड़ा गांव के मैदान पर शुक्रवार को राजबाड़ा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत दो मैच हुए. पहला मैच डोमनागढ़ा बनाम लीलावरण के बीच खेला गया. जिसमें लीलावरण की टीम पांच विकेट से विजयी घोषित हुई. जबकि दूसरा मैच तुलसीवरण बनाम भेमिया के बीच खेला गया. […]
लीलावरण और तुलसीवरण टीमों ने जीते मैच प्रतिनिधि4कटोरियाप्रखंड के राजबाड़ा गांव के मैदान पर शुक्रवार को राजबाड़ा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत दो मैच हुए. पहला मैच डोमनागढ़ा बनाम लीलावरण के बीच खेला गया. जिसमें लीलावरण की टीम पांच विकेट से विजयी घोषित हुई. जबकि दूसरा मैच तुलसीवरण बनाम भेमिया के बीच खेला गया. इसमें तुलसीवरण की टीम ने 58 रनों से जीत दर्ज की. प्रथम मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए डोमनागढ़ा की टीम ने निर्धारित 14 ओवर के मैच में 5 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाये. जवाबी पारी में खेलते हुए लीलावरण की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर आठवें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया. मैन ऑफ दि मैच का खिताब विजेता टीम के उज्ज्वल कुमार को मिला. उसने 16 बॉल पर 45 रन बनाये. दूसरे मैच में टॉस जीत कर तुलसीवरण ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाये. जवाबी पारी में भेमिया की टीम 62 रनों के स्कोर पर ही ऑल आउट हो गयी. मैन ऑफ दि मैच का खिताब विजेता टीम के अंकित कुमार को मिला. उसने 34 रन बनाये और एक विकेट भी लिये. अंपायरिंग अमित पांडेय व राहुल शर्मा जबकि स्कोरिंग बिट्टू शर्मा व चंदन पांडेय ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










