लापरवाह कर्मियों पर होगी कार्रवाई
सरकार द्वारा चलायी जा रही विकास योजनाओं की प्रेरकों को दी जानकारी प्रेरकों, टोला सेवक एवं शिक्षा स्वयं सेवियों की कार्यकारिणी जमा करने के लिए समन्वयक एवं केआरपी को दिये निर्देश 15 वर्ष से अधिक आयु वाले को बनायें साक्षर बांका. साक्षर भारत मिशन एवं महादलित, अल्पसंख्यक एवं अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत […]
सरकार द्वारा चलायी जा रही विकास योजनाओं की प्रेरकों को दी जानकारी
प्रेरकों, टोला सेवक एवं शिक्षा स्वयं सेवियों की कार्यकारिणी जमा करने के लिए समन्वयक एवं केआरपी को दिये निर्देश
15 वर्ष से अधिक आयु वाले को बनायें साक्षर
बांका. साक्षर भारत मिशन एवं महादलित, अल्पसंख्यक एवं अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले निरक्षरों को साक्षर बनाया जाना है. सभी साक्षरता केंद्रों पर प्रेरकों की उपस्थिति शत-प्रतिशत होनी चाहिए, कम उपस्थिति पाये जाने पर उन केंद्रों के प्रेरकों एवं टोला सेवकों पर कार्रवाई की जायेगी.
गांव-गांव में घूम-घूम कर प्रचार-प्रसार कर महिलाओं को साक्षरता केंद्र की ओर आकर्षित करें, ताकि सरकार द्वारा दिये गये लक्ष्य को पूरा किया जा सके. उक्त बातें जिला कार्यक्रम पदाधिकारी साक्षरता जर्नादन विश्वास ने गुरुवार को आरएमके उच्च विद्यालय के प्रांगण में साक्षरता केंद्र के कर्मियों से कही. उन्होंने कहा कि पंचायत के जनप्रतिनिधियों से सहयोग लेकर सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी शिशिक्षुओं के साक्षरता केंद्र पर दे. जिससे इन योजनाओं का लाभ ले सके. समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने साक्षर भारत मिशन के सभी प्रेरक ों, टोला सेवक एवं शिक्षा स्वयं सेवियों के कार्य विवरणी को समन्वयक एवं केआरपी को जमा करने का निर्देश दिये. अनुपस्थिति पंजी को समय पर जिला कार्यालय को सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया.
उन्होंने क हा कि इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले के ऊपर विभागीय कार्रवाई की जायेगी. बैठक में साक्षर भारत मिशन के जिला कार्यक्रम समन्वयक विजय कुमार दास, जिला कार्यक्रम समन्वयक प्रभाकर यादव, एसआरजी यासमीन बानो सहित सभी केआरपी एवं समन्वयक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










