शराब पीकर BMP जवानों ने किया बवाल, जानें

Published at :08 Apr 2016 11:41 AM (IST)
विज्ञापन
शराब पीकर BMP जवानों ने किया बवाल, जानें

बांका : शराब पीकर हंगामा और बवाल करने वाले पांच बीएमपी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक बांका में तैनात पांच जवानों ने पहले जाकर झारखंड इलाके में शराब पी और वापसी के क्रम में एक होटल में रूकने के बाद काफी हंगामा करने लगे. जवानों ने नशे में होटल मालिक […]

विज्ञापन

बांका : शराब पीकर हंगामा और बवाल करने वाले पांच बीएमपी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक बांका में तैनात पांच जवानों ने पहले जाकर झारखंड इलाके में शराब पी और वापसी के क्रम में एक होटल में रूकने के बाद काफी हंगामा करने लगे. जवानों ने नशे में होटल मालिक से मारपीट की उसके बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी से भी दुर्व्यवहार किया. मामले सामने आने के बाद जिले के एसपी सत्य प्रकाश ने कार्रवाई करते हुए पांचों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है.

सिविल ड्रेस में थे बीएमपी जवान

झारखंड के देवघर से शराब पीने के बाद सभी बीएमपी जवान तुर्की मोड़ के पास नागराज होटल में खाना खाने पहुंचे. सादे ड्रेस में जवान नशे में धुत थे और होटल वालों से गाली-गलौज कर रहे थे. लाइन होटल के स्टॉफ से मारपीट करने के अलावा होटल को जवानों ने नुकसान पहुंचाया. कुर्सियां तोड़ी और होटल मालिक से भी दुर्व्यवहार किया. सूचना के बाद कटोरिया थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचे. थाना प्रभारी द्वारा परिचय देने के बाद जवान भड़क उठे और प्रभारी को भी बुरा-भला कहा. उसके बाद सभी जवानों को गिरफ्तार कर चांदन थाना को सौंप दिया गया. क्योंकि मामला चांदन थाना इलाके का था.

गांव वालों से भी हुई झड़प

नशे में धुत जवानों के साथ पास के गांव वालों से भी झड़प हुई. गांव के लोगों ने जवानों की पिटाई भी कर दी. वहीं दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक को जैसे ही इस घटना की सूचना मिली उन्होंने सभी जवानों को तत्काल निलंबित कर दिया. आरोपी पुलिसकर्मियों के नाम विक्की कुमार, मुकुन्द कुमार, राजेश रंजन, सुमित कुमार रंजन और प्रमोद कुमार बताया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन