शराबबंदी को सख्ती से लागू करने पर दिया बल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Apr 2016 3:02 AM (IST)
विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्र में पहुंचे दो नये मरीज बांका : बांका सदर अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र में गुरुवार को दो नये मरीज पहुंचे. केंद्र के विशेषज्ञों ने उनकी काउंसिलिंग की और उन्हें सलाह देकर वापस भेज दिया. इनमें से एक गांजे का लती था. जबकि दूसरा मरीज शराब का अभ्यस्त. इस बीच नशा मुक्ति […]
विज्ञापन
नशा मुक्ति केंद्र में पहुंचे दो नये मरीज
बांका : बांका सदर अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र में गुरुवार को दो नये मरीज पहुंचे. केंद्र के विशेषज्ञों ने उनकी काउंसिलिंग की और उन्हें सलाह देकर वापस भेज दिया. इनमें से एक गांजे का लती था. जबकि दूसरा मरीज शराब का अभ्यस्त. इस बीच नशा मुक्ति केंद्र में 31 मार्च से भरती मरीज को गुरुवार को केंद्र से डिस्चार्ज कर दिया गया. नशा मुक्ति केंद्र के नोडल पदाधिकारी डा. सुनील झा ने जानकारी देते हुए बताया कि डिस्चार्ज किये गये मरीज को शुक्रवार को पुन: केंद्र में बुलाया गया है.
उनकी पुन: जांच की जायेगी. तत्पश्चात उन्हें दवा के 6 महीने का कोर्स दिया जायेगा. उक्त मरीज लगभग शराब को भूल चुका है. एक अन्य मरीज का इलाज केंद्र में अब भी जारी है. डा. झा ने बताया कि शुक्रवार तक नशा मुक्ति केंद्र में 22 मरीजों की काउंसिलिंग की जा चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










