शराबबंदी को लेकर निकाली गयी जागरूकता रैली

बेलहर : प्रखंड अंतर्गत बहजोरा गांव में गुरुवार को जीविका परियोजना के बैनर तले सैकड़ों महिलाओं द्वारा शराबबंदी को लेकर रैली निकाली गयी. जिसमें ग्रामीणों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. रैली के साथ सभी महिलाओं ने अपने गांव में किसी को भी शराब पीने, बेचने एवं बनाने नहीं देने का संकल्प लिया. आस […]
बेलहर : प्रखंड अंतर्गत बहजोरा गांव में गुरुवार को जीविका परियोजना के बैनर तले सैकड़ों महिलाओं द्वारा शराबबंदी को लेकर रैली निकाली गयी. जिसमें ग्रामीणों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. रैली के साथ सभी महिलाओं ने अपने गांव में किसी को भी शराब पीने, बेचने एवं बनाने नहीं देने का संकल्प लिया. आस पास के गांव में भी शराबबंदी को लेकर जागरूकता फैलाने का शपथ लिया. रैली में झारखंड से शराब लाना बंद करो जी, बंद करो,
शराब का जो हुआ शिकार उसका उजड़ा घर परिवार, ना पीयेंगे ना पीने देंगे, हर महिला का यही पुकार शराब मुक्त अपना परिवार का नारा लगाया गया. इस मौके पर जीविका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पारसनाथ, अखिलेश कुमार विद्यार्थी, संजीव कुमार, धर्मवीर कुमार राय, सुमन भारती, ग्रामीण महिला बबीता देवी, कल्याणी देवी, सरस्वती देवी, पिंकी देवी, मंजु देवी, सुनीता देवी, नर्मदा देवी आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










