कटोरिया 26 रनों से विजयी

Published at :08 Apr 2016 3:00 AM (IST)
विज्ञापन
कटोरिया 26 रनों से विजयी

कटोरिया : राजबाड़ा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत गुरुवार को एक मैच खेला गया. जिसमें टाइगर क्लब कटोरिया का मुकाबला विश्वकर्मानगर टीम से हुआ. इसमें कटोरिया टीम ने विश्वकर्मानगर को 26 रनों से हरा दिया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए टाईगर क्लब ने निर्धारित 14 ओवर के मैच में 8 विकेट के […]

विज्ञापन

कटोरिया : राजबाड़ा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत गुरुवार को एक मैच खेला गया. जिसमें टाइगर क्लब कटोरिया का मुकाबला विश्वकर्मानगर टीम से हुआ. इसमें कटोरिया टीम ने विश्वकर्मानगर को 26 रनों से हरा दिया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए टाईगर क्लब ने निर्धारित 14 ओवर के मैच में 8 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाये. जवाबी पारी खेलते हुए विश्वकर्मानगर टीम के सभी खिलाड़ी अंतिम ओवर में 118 रनों के स्कोर पर ही ऑल आउट हो गये.

मैन ऑफ दि मैच का खिताब विजेता टीम के मो समसाद को दिया गया. उसने पांच विकेट चटकाये और 8 रनों का सहयोग भी किया. टूर्नामेंट में अंपायरिंग अमित पांडेय व कपिलदेव वर्णवाल जबकि स्कोरिंग बिट्टू शर्मा, सुमित पांडेय ने किया. आयोजन में राहुल शर्मा, बैजु शर्मा, बंटी शर्मा, शैलेश कुमार, चंदन, गुरुदेव, रितेश आदि सक्रिय रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन