कोल्हासार में पेंशन शिविर का आयोजन आज

कोल्हासार में पेंशन शिविर का आयोजन आज कटोरिया/जयपुर. सांसद आदर्श ग्राम कोल्हासार में 15 दिसंबर मंगलवार को पेंशन शिविर का आयोजन किया जायेगा़ जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी की उपस्थिति में लाभुकों द्वारा दिये जाने वाले आवेदनों की जांच के बाद स्वीकृति पत्र ऑन द स्पॉट ही दिया जायेगा़ यह जानकारी बीडीओ प्रेम प्रकाश ने दी. उन्होंने […]
कोल्हासार में पेंशन शिविर का आयोजन आज कटोरिया/जयपुर. सांसद आदर्श ग्राम कोल्हासार में 15 दिसंबर मंगलवार को पेंशन शिविर का आयोजन किया जायेगा़ जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी की उपस्थिति में लाभुकों द्वारा दिये जाने वाले आवेदनों की जांच के बाद स्वीकृति पत्र ऑन द स्पॉट ही दिया जायेगा़ यह जानकारी बीडीओ प्रेम प्रकाश ने दी. उन्होंने बताया कि पेंशन शिविर में वृद्धा, विधवा, नि:शक्तता, लक्ष्मीबाई पेंशन सहित सभी पेंशन के लिए लाभुकों से आवेदन जमा लिये जायेंगे़ मौके पर मौजूद पंचायत सचिव व कर्मचारी द्वारा जांच की प्रक्रिया पूरी किये जाने के बाद ऑन द स्पॉट ही पेंशन की स्वीकृति दे दी जायेगी़ शिविर का मुख्य उद्देश्य आदर्श ग्राम कोल्हासार के पेंशन से वंचित सभी योग्य लाभुकों को पेंशन से आच्छादित करना है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










