पेंशनर एसोसिएशन की बैठक

Published at :13 Dec 2015 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
पेंशनर एसोसिएशन की बैठक

पेंशनर एसोसिएशन की बैठक बांका. पेंशनर एसोसिएशन जिला शाखा बांका की बैठक रविवार को हुई, जिसकी अध्यक्षता उपाध्यक्ष योगेश्वर मंडल ने की. बैठक में जिला मंत्री मदन मुरारी प्रसाद ने पेंशन के औचित्य पर प्रकाश डाला. वही अन्य वक्ताओं में गोपाल प्रसाद साह, उमेश प्रसाद यादव, नवल किशोर सिंह व बलदेव यादव ने लंबित सेवांत […]

विज्ञापन

पेंशनर एसोसिएशन की बैठक बांका. पेंशनर एसोसिएशन जिला शाखा बांका की बैठक रविवार को हुई, जिसकी अध्यक्षता उपाध्यक्ष योगेश्वर मंडल ने की. बैठक में जिला मंत्री मदन मुरारी प्रसाद ने पेंशन के औचित्य पर प्रकाश डाला. वही अन्य वक्ताओं में गोपाल प्रसाद साह, उमेश प्रसाद यादव, नवल किशोर सिंह व बलदेव यादव ने लंबित सेवांत लाभ की राशि के संबंध में जानकारी से अवगत कराते हुए जिला मंत्री से इस पर त्वरित एक्शन लेने को कही. बैठक के दौरान सर्व सम्मत्ति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 17 दिसंबर 2015 को आंबेडकर स्मारक के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. साथ ही अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जायेगा. बैठक में संयुक्त मंत्री उपेंद्र नारायण सिंह, साधु चरण प्रसाद, मो इमाम अली, रमेश प्रसाद सिंह, तारकेश्वर मंडल, मो. करीम, अंजनी कुमार सिन्हा, नवल किशोर सिंह, अरविंद मंडल, फुलो दास आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन