घर में लूटपाट कर लगायी आग, मामला दर्ज, तीन गिरफ्तार

Published at :13 Dec 2015 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
घर में लूटपाट कर लगायी आग, मामला दर्ज, तीन गिरफ्तार

घर में लूटपाट कर लगायी आग, मामला दर्ज, तीन गिरफ्तार प्रतिनिधि, अमरपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में दिनदहाड़े लूटपाट कर घर आग लगा देने का मामला थाना में दर्ज कराया गया है. गांव के जनार्दन शर्मा की पत्नी रिंकू देवी ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि शनिवार की सुबह में गांव के ही […]

विज्ञापन

घर में लूटपाट कर लगायी आग, मामला दर्ज, तीन गिरफ्तार प्रतिनिधि, अमरपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में दिनदहाड़े लूटपाट कर घर आग लगा देने का मामला थाना में दर्ज कराया गया है. गांव के जनार्दन शर्मा की पत्नी रिंकू देवी ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि शनिवार की सुबह में गांव के ही सत्यनारायण सिंह, भूदेव सिंह, हलधर सिंह, उत्तम कुमार सिंह, गौतम कुमार सिंह, किशोर कुमार सिंह, भरत कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, सिताराम सिंह, अनुप लाल सिंह, छोटे लाल मंडल, महेश मंडल, अरुण मंडल, मिथुन मंडल, मंटू मंडल, डको मंडल, विजो मंडल, कपील मंडल, अजय कुमार, पूनम देवी घर पर आकर परिवार वालों के साथ मारपीट करने लगे. मना करने पर पूरे परिवार के लोगों को बाहर कर घर में लूटपाट की. चावल, धान, सहित सोना छह भर, चांदी 22 भर भी लूट लिया. इसके बाद घर को क्षतिग्रस्त कर घर में आग लगा दी. थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सत्यनारायण सिंह, उत्तम कुमार सिंह, सिताराम सिंह को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है. पुलिस अब भी मामले की जांच में लगी है. बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष में जमीन विवाद के आलावे कई अन्य मामले को लेकर विवाद चल रहा है. माघी काली पूजा कमेटी का हुआ गठन प्रतिनिधि अमरपुर क्षेत्र के डुमरामा में रविवार को माघी काली पूजा के आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में सबसे पहले पुरानी कमेटी को भंग कर नयी कमेटी का गठन का निर्णय लिया गया. नये कमेटी में अध्यक्ष डॉ पृथ्वी राज चक्रवर्त्ती, सचिव रजत तपस्वी, कोषाध्यक्ष गोविंद गोपाल शर्मा जबकि कार्यकारणी में माणिक मिश्रा, प्रदीप शर्मा, प्रदीप चक्रवर्त्ती, अजय चक्रवर्त्ती, रवि चटर्जी, इलार चंद्र मुखर्जी, रंजन चक्रवर्त्ती, चंदन चक्रवर्त्ती सहित ग्यारह लोगों को शामिल किया गया. ज्ञात हो कि माघी काली पूजा के मेढ़ पति सोमित्र कुमार चटर्जी हैं. बैठक में गणेश चक्रवर्त्ती, दयानंद देव शर्मा, आशुतोष चक्रवर्त्ती, कृष्ण मोहन भट्टाचार्य, ध्रुव चक्रवर्त्ती, नवीन कुमार भट्टाचार्य आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन