सांसद आदर्श ग्राम पहुंचे अधिकारी, 275 लोगों का हेल्थ जांच कर दवाई दी

Published at :12 Dec 2015 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
सांसद आदर्श ग्राम पहुंचे अधिकारी, 275 लोगों का हेल्थ जांच कर दवाई दी

सांसद आदर्श ग्राम पहुंचे अधिकारी, 275 लोगों का हेल्थ जांच कर दवाई दी फोटो : 12 बांका 18 : लोगों के बीच कृषि पदाधिकारी जयपुर. सांसद आदर्श ग्राम कोल्हासार में बिहार कृषि विश्वविद्यालय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत किसान चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें 60 से अधिक किसानों ने भाग लिया. इस कार्यक्रम में […]

विज्ञापन

सांसद आदर्श ग्राम पहुंचे अधिकारी, 275 लोगों का हेल्थ जांच कर दवाई दी फोटो : 12 बांका 18 : लोगों के बीच कृषि पदाधिकारी जयपुर. सांसद आदर्श ग्राम कोल्हासार में बिहार कृषि विश्वविद्यालय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत किसान चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें 60 से अधिक किसानों ने भाग लिया. इस कार्यक्रम में रबी फसल की बुआई, उद्यानिकी, पशुओं में होने वाली बीमारी, रोकथाम व देखभाल के बारे में लोगों को बताया. मौके पर प्रत्येक परिवार के बीच आम का पौधा का वितरण किया गया व उसके लगाने तथा देखभाल के गुर भी बताये गये. कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम समन्वयक डाॅ कुमारी शारदा ने की. उन्होंने आम के पौधों का वितरण करते हुए कहा कि इस पौधे को अपने घर के पास लगायें, इससे फल की प्राप्ति होगी और पर्यावरण में भी सुधार होगा. डाॅ धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि इस ठंड के मौसम में पशुओं की उचित देखभाल करनी चाहिए. बकरियों में पीपीआर बीमारी (निमोनिया व छेरा) से बचाने के लिए टीकाकरण करवाने का सुझाव दिया . ठंडी के दिनों में भजहा बीमारी होने की संभावना होती है, जिसके लिए टीकाकरण करवाने व पशु को सूखे जगह पर रखने तथा जमीन पर पुआल बिछाने का सुझाव दिया. संजय कुमार मंडल ने मिट्टी जांच की जांच की. मौके पर केंद्र के कर्मी राजीव रंजन, देवेन्द्र कुमार सिंह, सुखो मुर्मू उपस्थित थे. वहीं स्वास्थ्य उपकेंद्र कधार में शनिवार को चिकित्सा प्रभारी डाॅ योगेंद्र मंडल के नेतृत्व में हेल्थ कैंप लगाया गया. जिसमें 275 लोगों का हेल्थ जांच कर दवाई दी गयी. इसके अलावा 80 परिवार का हेल्थ कार्ड बनाया गया. मौके पर डाॅ रविंद्र कुमार, रीता कुमारी, नीशा प्रिया, रिंकी कुमारी, स्वास्थ्यकर्मी उदय वर्मा, सुनील कुमार, देवेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे. —-जनता दरबार का आयोजन जयपुर. एसपी के निदेशानुसार ओपी क्षेत्र में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसमें भूमि विवाद के एक मामले को थाने में सुलझाया गया. जबकि दूसरे मामले को सीओ के पास भेज दिया गया. इस मौके पर मौके पर थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, अनि आरएन सिंह, सिपाही स्वतंत्र कुमार, मुखिया हरेंद्र शर्मा, सरपंच नरेश शर्मा आदि उपस्थित थे. —-आधा दर्जन बच्चे चेचक की चपेट में फोटो : 12 बांका 19 : बीमार बच्चे की तस्वीर जयुपर. ओपी क्षेत्र के कटियारी पंचायत अंतर्गत गिदमडवा गांव के आधा दर्जन बच्चे चेचक की चपेट में है, जिसका इलाज नहीं हो रहा है. लोग दैविक श्राप मानकर इनका इलाज नहीं करा रहे है. यहां के लोगों को यह विश्वास है कि अगर देवी चाह लेगी तो उनका बच्चा ठीक हो जायेगा. इस संबंध में चिकित्सक डाॅ रविंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही उस गांव का दौरा किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन