तरंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बैठक

तरंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बैठक फोटो 12 बांका 13 बैठक में उपस्थित प्रतिनिधि फुल्लीडुमर: प्रखंड के बीआरसी सभा भवन में शनिवार को बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट तरंग कार्यक्रम के तहत एक बैठक आयोजित की गयी. इसमें अमरपुर, शंभूगंज एवं फुल्लीडुमर के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक में प्रशिक्षक एवं तरंग कार्यक्रम […]
तरंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बैठक फोटो 12 बांका 13 बैठक में उपस्थित प्रतिनिधि फुल्लीडुमर: प्रखंड के बीआरसी सभा भवन में शनिवार को बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट तरंग कार्यक्रम के तहत एक बैठक आयोजित की गयी. इसमें अमरपुर, शंभूगंज एवं फुल्लीडुमर के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक में प्रशिक्षक एवं तरंग कार्यक्रम की संचालक सोनी श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी संभाग बिहार शिक्षा परियोजना बांका मौजूद थे. बैठक के दौरान सोनी श्रीवास्तव ने बताया कि इस कार्यक्रम में तीनों प्रखंड के विद्यालय के बच्चों को कबड्डी, वॉलीबॉल, दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेना सुनिश्चित करने को कहा गया. मौके पर बीइओ तुषार कांत सिन्हा, नौशाद अली, अशोक कुमार यादव, रमेश कुमार यादव, बुलबुल सिंह, बुलो सिंह, विजय कुमार, शिव नारायण राय सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे. जल्द ही सब स्टेशन से होगी विद्युत आपूर्ति फोटो 12 बांका 9 सब स्टेशन की तसवीर फुल्लीडुमर. प्रखंड मुख्यालय स्थित रामपुर मोड़ के समीप बन रहे सब स्टेशन का कार्य अंतिम चरण में है. क्षेत्र के लोगों में इस बात को लेकर खुशी है कि इस सब स्टेशन के निर्माण होने पर इलाके में विद्युत आपूर्ति की कमी नहीं होगी. विद्युत विभाग के कर्मचारी दिवाकर दूबे ने बातचीत के क्रम में बताया कि उम्मीद है जल्द ही इस सब स्टेशन से आपूर्ति होने लगेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










