दुकान बना गोदाम, सड़क पर सजे सामान

दुकान बना गोदाम, सड़क पर सजे सामान फोटो 12 बांका 1 सड़क पर सजी बरतन की दुकान, 2 शिवाजी चौक पर सजी किराना दुकान – प्रशासन की कार्रवाई के एक सप्ताह के अंदर फिर सज जाती है दुकान सड़क पर दुकान के कारण लगता रहता है जाम – मुहल्ला सहित दर्जनों गांव के लोग खरीदारी […]
दुकान बना गोदाम, सड़क पर सजे सामान फोटो 12 बांका 1 सड़क पर सजी बरतन की दुकान, 2 शिवाजी चौक पर सजी किराना दुकान – प्रशासन की कार्रवाई के एक सप्ताह के अंदर फिर सज जाती है दुकान सड़क पर दुकान के कारण लगता रहता है जाम – मुहल्ला सहित दर्जनों गांव के लोग खरीदारी के लिए पहुंचे हैं मार्केट प्रतिनिधि, बांका शहर के मुख्य बाजार की सड़कें अब काफी तंग हो गयी है. यहां आम दिनों में तो आप किसी तरह सामान खरीद कर गुजर सकते हैं, लेकिन पर्व-त्योहार पर बाजार से निकलना आसान नहीं है. यहां की अधिकतर दुकानें गोदाम बन गयी हैं और दुकान के सामान सड़क पर सजे रहते हैं. शहर के शिवाजी चौक, गुदड़ी हटिया के समीप, करहरिया रोड, अलीगंज रोड, कचहरी जाने वाली सड़क के किनारे करीब चार सौ से अधिक दुकान हैं. इस मार्केट में शहर के कई मुहल्ला सहित आस-पास के बिसनपुर, बैसा, मंझियारा, बिंडी, गोलाहू, करनाबै, हरिपुर, भठकुंडी, भदरार, हरिपुर, शंकरपुर, खड़िहारा, रैनिया, जोगडीहा , वशीपुर, मजलिसपुर, भगवानपुर, महेशाडीह, लकड़ीकोला, जितारपुर, सैजपुर, लसकरी, तेलिया, शुराकोल, रीगा, बैद्यनाथपुर आदि ग्रामीण क्षेत्र के लोग खरीदारी करने आते हैं. अधिकतर घरेलू खान-पान, कपड़ा, बरतन, जूता-चप्पल, साज-श्रृंगार, शादी और पूजा पाठ, फल, सब्जी सहित अन्य सामान की दुकानें हैं. बढ़ती आबादी के साथ-साथ दिनों-दिन दुकानों की संख्या भी बढ़ती जा रही है. गुदड़ी बाजार में सब्जी सहित दर्जनों अनाज की खुदरा व थोक दुकानें हैं. इसके अलावा शादी व पर्व त्योहार में उपयोग की सामान की दुकानें हैं. गुदड़ी बाजार के समीप काफी दिनों से सब्जी दुकानों के अलावा एक मछली हाट भी लगता है. साथ के हाट के बाहर सड़क के किनारे चूड़ा व गुड़ सहित चूड़ी की दुकानें प्रतिदिन सजती हैं. शिवाजी चौक से कचहरी व डोकानियां मार्केट जाने वाले सड़कों के किनारे प्रतिदिन मंडी जैसा नजारा देखने को मिलता है. हालात यह है कि इन सभी जगहों पर खरीदारी को लेकर भीड़ उमड़ती है. इससे आये दिन जाम लगता रहता है. कई दुकानदार अपनी दुकान को गोदाम बना कर सड़क पर ही प्रतिदिन दुकान सजाते हैं. और आराम से धंधा चलाते हैं. पर्व -त्योहार के दौरान बाजार से निकलना हो जाता है मुश्किल पर्व-त्योहार की बात करें तो इस दौरान खरीदारी करने से पहले लोगों को अपने वाहन को लगाने के लिए सोचना पड़ता है. खरीदारी करने के पहले घंटों जाम से जूझना पड़ेगा. खरीदारी के बाद अपने वाहन तक पहुंचने में भी परेशानी हाेगी. लोगों की इतनी भीड़ लगती है की पैदल चलना मुश्किल हो जाता है. इसके लिए लोग गली व रास्ता को बदल-बदल कर घर के लिए निकलते हैं. हटाने के बाद फिर सज जाती है दुकानशहर में लगातार जाम की समस्या को लेकर जिला प्रशासन ने अभियान चला कर सड़क के किनारे दुकान लगाने वाले दुकानदारों को जल्द से जल्द दुकान हटाने का निर्देश दिया. इसको लेकर हर माह अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष अभियान चला कर दुकान को खाली कराते हैं, लेकिन एक सप्ताह के अंदर ही फिर से सड़क के किनारे दुकान सजने लगती है. दीपावली से अब तक करीब पांच बार शहर को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर सड़क के किनारे लगी दुकान को हटाया गया, लेकिन अभियान के बाद स्थिति जस की तस हो गयी. कहते हैं टाउन थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने बताया कि चौक-चौराहे सहित भीड़-भाड़ वाले मार्केट को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है. पिछले माह भी अंचलाधिकारी के द्वारा सड़क किनारे दुकान लगाने वाले लोगों को जल्द से जल्द इसे खाली करने का निर्देश दिया गया था. इसके बाद भी अगर दुकानदार सड़क के किनारे दुकान को सजाते है, तो दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










