बेलहर में अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, जांच टीम को देख डॉक्टर फरार

Edited by Abhay Kumar
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित बेलहर चौक पर शनिवार को जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक अल्ट्रासाउंड सेंटर का औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

बेलहर. प्रखंड मुख्यालय स्थित बेलहर चौक पर शनिवार को जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक अल्ट्रासाउंड सेंटर का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान केंद्र में कई अनियमितताएं पायी गयीं. वहीं जांच टीम के पहुंचते ही अल्ट्रासाउंड सेंटर का डॉक्टर मशीनरी रूम में ताला बंद कर फरार हो गया. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मजिस्ट्रेट एवं पुलिस की मौजूदगी में केंद्र को सील कर दिया. इस दौरान पास स्थित एक ग्रामीण चिकित्सक के क्लीनिक को भी वैध कागजात नहीं मिलने के कारण सील कर दिया गया. निरीक्षण टीम में जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार, जिला अनुसंधान एवं मूल्यांकन पदाधिकारी मुकेश सिंह, बेलहर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी श्याम गुप्ता, पुअनि कमलेश सिंह सहित पुलिस बल मौजूद थे. जांच टीम ने बताया कि सेंटर पर पहुंचने के समय वहां चार-पांच गर्भवती महिलाएं, अन्य मरीज एवं कुछ आशा कार्यकर्ता मौजूद थीं. टीम को देखते ही डॉक्टर मशीनरी रूम बंद कर फरार हो गया. कर्मचारियों से ताला खोलने और जांच में सहयोग करने को कहा गया, लेकिन काफी देर तक कोई नहीं आया. इसके बाद सिविल सर्जन को सूचना देकर केंद्र को सील कर दिया गया. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिले में लिंग अनुपात में गिरावट को देखते हुए भ्रूण हत्या रोकने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. अधिकारियों के अनुसार बांका जिले में एक हजार पुरुषों पर मात्र 800 बालिकाओं का जन्म अनुपात चिंता का विषय बना हुआ है.

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन