कग्सिं एलेवन ने छह विकेट से जीता मैच

किंग्स एलेवन ने छह विकेट से जीता मैच चांदन. एमएमकेजी उच्च विद्यालय, चांदन के मैदान पर सीपीएल-थ्री 2015 क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन के मैच में किंग्स एलेवन बनाम यूथ फाइटर के बीच मैच खेला गया़ जिसमें किंग्स एलेवन की टीम छह विकेट से विजयी घोषित हुई़ टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूथ […]
किंग्स एलेवन ने छह विकेट से जीता मैच चांदन. एमएमकेजी उच्च विद्यालय, चांदन के मैदान पर सीपीएल-थ्री 2015 क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन के मैच में किंग्स एलेवन बनाम यूथ फाइटर के बीच मैच खेला गया़ जिसमें किंग्स एलेवन की टीम छह विकेट से विजयी घोषित हुई़ टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूथ फाइटर की टीम 14वें ओवर में 86 रन के स्कोर पर सिमट गयी़ जवाबी पारी खेलते हुए किंग्स एलेवन ने 12वें ओवर में ही चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया़ मैन ऑफ दि मैच का खिताब किंग्स एलेवन टीम के बबलू कुमार को दिया गया़ उसने चार विकेट चटकाये़ साथ ही 18 रनों का सहयोग भी दिया़ मैच में अंपायर की भूमिका गौतम पांडेय व अमित कुमार ने निभायी़ आयोजन को सफल बनाने में आयोजक विक्रम दुबे, रवीश कुमार, दिलीप शर्मा, नरेंद्र शर्मा, गौतम दूबे, गोविंद यादव, सरफुद्यीन अंसारी, आसीन अंसारी आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










