अनुदान राशि में फंस रहा है पेच

अनुदान राशि में फंस रहा है पेच प्रतिनिधि, रजौन स्थानीय डीएन सिंह महाविद्यालय में अनुदान की राशि वितरण का पेच अब और फंसता नजर आ रहा है. एक तरफ जहां आंदोलनकारी शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का दल लंबित 2010 के अनुदान की राशि वितरण की मांग कर रही है वही दूसरी ओर कुछ कर्मियों के हाई […]
अनुदान राशि में फंस रहा है पेच प्रतिनिधि, रजौन स्थानीय डीएन सिंह महाविद्यालय में अनुदान की राशि वितरण का पेच अब और फंसता नजर आ रहा है. एक तरफ जहां आंदोलनकारी शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का दल लंबित 2010 के अनुदान की राशि वितरण की मांग कर रही है वही दूसरी ओर कुछ कर्मियों के हाई कोर्ट चले जाने के कारण लंबित अनुदान का मामला अब फंसता नजर आ रहा है. शायी निकाय का यह कहना है कि कोर्ट के आदेश के बाद ही अनुदान से संबंधित कोई निर्णय लिया जा सकता है. लेकिन आंदोलनकारियों में शामिल व्याख्याता अशोक प्रसाद सिंह व मो अल्तमश हुसैन ने कहा है कि वर्ष 2010 के लंबित अनुदान की राशि के वितरण पर हमलोगों ने कभी रोक नही लगायी है. महाविद्यालय के कुछ व्याख्याता 2008 के सहायक अनुदान की राशि के वितरण में धांधली के कारण न्याय के लिए उच्च न्यायालय गये थे बर्ष 2010 की सहायक अनुदान की राशि जो महाविद्यालय के खाते वर्ष 2013 से रखा हुआ है उसके वितरण पर हमलोगों ने कभी आपत्ति नही जतायी. उन्होंने शासी निकाय से नियमानुसार लंबित 2010 के अनुदान की राशि वितरण करने की मांग की है. ——————पोलियो का इंजेक्शन कार्यक्रम शुरू रजौन. स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित प्रतिरक्षण कार्यक्रम में अब पोलियों की इंजेक्शन कार्यक्रम को भी शामिल कर लिया गया है. शुक्रवार को पुनसिया में इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बीडीओ अमित कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक संजय सिंह, रोगी कल्याण समिति सदस्य अशोक यादव ने संयुक्त रूप से किया गया. इस कार्यक्रम के तहत 14 सप्ताह की उम्र वाले बच्चों को पोलियों का इंजेक्शन दिया जाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










