जमीन विवाद में राज मस्त्रिी की हत्या

Published at :09 Dec 2015 10:53 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में राज मस्त्रिी की हत्या

जमीन विवाद में राज मिस्त्री की हत्याखलसाटीकर वशीपुर की घटना मामले में दर्ज की गयी प्राथमिकीघटना में शामिल एक गिरफ्तार प्रतिनिधि, बांकाथाना क्षेत्र के खलसाटीकर वशीपुर में मंगलवार की देर शाम करीब नौ बजे जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी. पूर्व से ही जमीन को लेकर विवाद था. मंगलवार को […]

विज्ञापन

जमीन विवाद में राज मिस्त्री की हत्याखलसाटीकर वशीपुर की घटना मामले में दर्ज की गयी प्राथमिकीघटना में शामिल एक गिरफ्तार प्रतिनिधि, बांकाथाना क्षेत्र के खलसाटीकर वशीपुर में मंगलवार की देर शाम करीब नौ बजे जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी. पूर्व से ही जमीन को लेकर विवाद था. मंगलवार को इसे लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी. मनोज लैया, सुफाली लैया, भोपाली लैया व सुबोध लैया ने अठमू लैया पर लोहे के रॉड व लाठी डंडे से प्रहार कर दिया. इस घटना में अठमू लैया को सिर में चोट आयी. वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गये. परिजन व स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. कई वर्षों से ससुराल में रह रहा था गोड्डा निवासी अठमू लैयाअठमू लैया झारखंड गोड्डा बारा बैगाढ़ी का निवासी है. उसकी शादी वशीपुर में अरविंद लैया की बहन से हुई थी. वह ससुराल में कई वर्षों से रह रहा था. घटना के संबंध में अरविंद ने बताया कि पूर्व से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसे लेकर मारपीट हुई और बहनोई की जान चली गयी. अठमू के तीन पुत्र व दो पुत्री हैं. पत्नी का एक वर्ष पहले स्वर्गवास हो चुका है. वशीपुर के कई लोगों ने बताया कि अठमू एक अच्छा कामगार था. राजमिस्त्री का काम करता था. स्वभाव भी अच्छा था. जिसने भी हत्या की है, उसकी गिरफ्तारी होनी चाहिए. सख्त सजा दी जानी चाहिए.आपसी विवाद में हत्या हुई है. अठमू के पुत्र हीरा लैया के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर नामजद अभियुक्तों में एक की गिरफ्तारी की गयी है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.सूर्यनाथ सिंह, थानाध्यक्ष ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर मारपीट, महिला की मौतरजौन. रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत कठौन गांव में मारपीट में मंगलवार रात एक महिला (45 वर्ष) की मौत हो गयी. मृतका पूरनी देवी कठौन निवासी एतवारी हरिजन की पत्नी है. एतवारी हरिजन अपने खेत से ट्रैक्टर पर धान लेकर घर आ रहा था ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर गांव के ही मनोज हरिजन उर्फ मनोज दास से उसका विवाद हो गया. इस दौरान मनोज ने धान में आग लगा दिया. इस बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी. इसमें एतवारी की पत्नी को चोट लगी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत: परीक्षण के लिए बांका भेज दिया. पुलिस ने एतवारी हरिजन के बयान पर घटना की प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन