ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर मारपीट , महिला की मौत

Published at :09 Dec 2015 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर मारपीट , महिला की मौत

ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर मारपीट , महिला की मौत रजौन. रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत कठौन गांव में मारपीट में मंगलवार की रात्रि एक महिला (45 वर्ष) की मौत हो गयी. मृतका पूरनी देवी कठौन निवासी एतवारी हरिजन की पत्नी है. जानकारी के अनुसार एतवारी हरिजन अपने खेत से ट्रैक्टर पर धान लेकर घर आ […]

विज्ञापन

ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर मारपीट , महिला की मौत रजौन. रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत कठौन गांव में मारपीट में मंगलवार की रात्रि एक महिला (45 वर्ष) की मौत हो गयी. मृतका पूरनी देवी कठौन निवासी एतवारी हरिजन की पत्नी है. जानकारी के अनुसार एतवारी हरिजन अपने खेत से ट्रैक्टर पर धान लेकर घर आ रहा था ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर गांव के ही मनोज हरिजन उर्फ मनोज दास से एतवारी को विवाद हो गया. इस दौरान मनोज ने धान में आग लगा दिया. इस बात को लेकर दोनों में मारपीट हो लगा, जिसमें एतवारी की पत्नी जख्मी हो गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत परीक्षण के लिए बांका भेज दिया है. हालांकि पुलिस ने एतवारी हरिजन के बयान पर घटना की प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन