प्रमुख की अनुपस्थिति में कार्यक्रम समन्वयक ने की काउंसिलिंग

Published at :09 Dec 2015 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
प्रमुख की अनुपस्थिति में कार्यक्रम समन्वयक ने की काउंसिलिंग

प्रमुख की अनुपस्थिति में कार्यक्रम समन्वयक ने की काउंसिलिंग – मेधा सूची में शामिल बारह में से दस आवेदक हुए शामिल- आगामी 18 दिसंबर को लोक शिक्षा समिति करेगी चयनप्रतिनिधि, कटोरियाजिला कार्यक्रम पदाधिकारी (साक्षरता) सैयद अब्दुल मजीद के निर्देश पर साक्षर भारत मिशन अंतर्गत प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक कटोरिया के रिक्त पद को भरने हेतु चयन […]

विज्ञापन

प्रमुख की अनुपस्थिति में कार्यक्रम समन्वयक ने की काउंसिलिंग – मेधा सूची में शामिल बारह में से दस आवेदक हुए शामिल- आगामी 18 दिसंबर को लोक शिक्षा समिति करेगी चयनप्रतिनिधि, कटोरियाजिला कार्यक्रम पदाधिकारी (साक्षरता) सैयद अब्दुल मजीद के निर्देश पर साक्षर भारत मिशन अंतर्गत प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक कटोरिया के रिक्त पद को भरने हेतु चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है़ बुधवार को प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक पद हेतु काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी हुई़ जिसमें दस आवेदकों ने भाग लिया़ काउंसिलिंग की प्रक्रिया में प्रखंड लोक शिक्षा समिति के अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख अनिल मरांडी अनुपस्थित रहे़ इस कारण काउंसिलिंग में शामिल आवेदकों में से योग्य उम्मीदवार के चयन की प्रक्रिया हेतु अब 18 दिसंबर की तिथि निर्धारित की गयी है़ जिसमें सभी आवेदकों को उपस्थित रहने को कहा गया है़ बुधवार को हुई काउंसिलिंग चयन समिति के सदस्य सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार एवं केआरपी प्रफुल्ल कुमार मौजूद थे़ प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक शिवेश कुमार द्वारा त्याग-पत्र देने के कारण यह पद करीब तीन माह से रिक्त था़ डीपीओ साक्षरता के निर्देश पर रिक्त पद को भरने की प्रक्रिया के तहत आवेदन की मांग की गयी़ लेकिन इसके लिए सिर्फ बीआरसी में एक नोटिस मात्र चिपका दी गयी़ बावजूद इसके कुल उन्नीस आवेदकों ने आवेदन दिया़ मेधा एवं साक्षरता कार्यक्रम में अनुभव के तहत तैयार मेधा सूची में कुल बारह आवेदक चयनित हुए़ जिन्हें बुधवार 9 दिसंबर को काउंसिलिंग हेतु बीआरसी बुलाया गया़ इसमें आवेदक संतोष कुमार गुप्ता, प्रियंका कुमारी, सज्जाद अंसारी, मो अजहर उद्यीन, पवन कुमार, सीताराम मंडल, देवेंद्र कुमार दास, प्रियंका भारती, योगेंद्र कुमार दास एवं रूपा कुमारी शामिल हुए़ जबकि हेमंत यादव व प्रवीण कुमार काउंसिलिंग में शामिल नहीं हुए़ आगामी 18 दिसंबर को चयन समिति के अध्यक्ष सह प्रमुख अनिल मरांडी, सदस्य सह बीइओ अशोक कुमार एवं केआरपी प्रफुल्ल कुमार की उपस्थिति में दस उम्मीदवारों में से प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक पद हेतु योग्य अभ्यर्थी का चयन किया जायेगा़ प्रमुख अनिल मरांडी ने बताया कि वे जरूरी कार्य से बाहर थे, इसलिए काउंसिलिंग के दौरान उपस्थित नहीं रह सके़ चयन की प्रक्रिया 18 दिसंबर को उनकी मौजूदगी में पूरी होगी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन