प्राथमिक शक्षिक संघ के धरना में नहीं होंगे शामिल नियोजित शक्षिक

प्राथमिक शिक्षक संघ के धरना में नहीं होंगे शामिल नियोजित शिक्षक बांका. जिला प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा आज एक धरना प्रदर्शन आहूत की गयी है. जबकि इस धरना प्रदर्शन में प्राथमिक शिक्षक संघ के नियोजित शिक्षक शामिल नहीं होंगे. जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि नियमित शिक्षकों के विभिन्न मांगों […]
प्राथमिक शिक्षक संघ के धरना में नहीं होंगे शामिल नियोजित शिक्षक बांका. जिला प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा आज एक धरना प्रदर्शन आहूत की गयी है. जबकि इस धरना प्रदर्शन में प्राथमिक शिक्षक संघ के नियोजित शिक्षक शामिल नहीं होंगे. जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि नियमित शिक्षकों के विभिन्न मांगों हेतु आज धरना प्रदर्शन में हम नियोजित शिक्षकों को कोई लेना देना नहीं है. उन्होंने कहा कि दिगभ्रमित करने के लिए बैठक के नाम और सीआरसीसी के माध्यम से बांका बुलाया जाता है. और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया जाता है. जिसके बहकावे में नियोजित शिक्षक नहीं आने वाला है. साथ ही उन्होंने कहा है कि पूर्व में वेतनमान मांगों को लेकर आंदोलन में संघ द्वारा हड़ताल में जाने का वादा करके धोखा देने का काम किया गया है. इसके लिए जिलाध्यक्ष ने संयुक्त बयान जारी कर सभी नियोजित शिक्षकों को अपने अपने विद्यालय में बने रहने का आह्वान किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










