धोरैया में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान

Published at :25 Nov 2015 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
धोरैया में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान

धोरैया : प्रखंड के पांच पैक्स समिति में होने वाला चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो गया़ पांच पैक्स समिति के चुनाव हेतु कुल दस मतदान केंद्र बनाये गये थे़ जहां सुबह सात बजे से तीन बजे तक वोटरों की लंबी कतारे लगी रही़ प्रखंड विकास पदाधिकारी सह पैक्स निर्वाचन पदाधिकारी गुरुदेव प्रसाद […]

विज्ञापन

धोरैया : प्रखंड के पांच पैक्स समिति में होने वाला चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो गया़ पांच पैक्स समिति के चुनाव हेतु कुल दस मतदान केंद्र बनाये गये थे़ जहां सुबह सात बजे से तीन बजे तक वोटरों की लंबी कतारे लगी रही़ प्रखंड विकास पदाधिकारी सह पैक्स निर्वाचन पदाधिकारी गुरुदेव प्रसाद गुप्ता ने बताया कि कुल 67़52 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया़

प्रशासनिक मुस्तैदी के कारण कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं है़ बटसार मतदान केंद्र के बाहर लोगों की भारी भीड को देखते हुये थानाध्यक्ष शोएब आलम ने भीड को र्केपस से खाली करवाया़ मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे़ उधर, चुनाव संपन्न होने के साथ ही प्रत्याषियों की धडकनें तेज हो गयी हैं़

विदित हो कि ताहिरपुर गौरा से पैक्स अध्यक्ष पद के मो कलीम, चमकलाल मंडल, निर्मल यादव, नसीम अख्तर, रामजीवन सिंह, सुनैना सिंह, बटसार से अध्यक्ष के जयराम कुषवाहा, नागेश्वर कुमार, विकास मंडल, गचिया बसबिटटा से अध्यक्ष पद के अनिरुद्घ प्रसाद सिंह, प्रताप मंडल, मृत्युंजय सिंह, अहिरो से अरुण मंडल, पवन मंडल, ब्रजकिशोर मंडल, साकेत कुमार मंडल सहित भेलाय जगतपुर से सदस्य पद हेतु छह उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटी में बंद हो गया

जिसके ताले बुधवार को खुलेंगे़ पैक्स निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि सुबह आठ बजे से मतगणना का कार्य प्रारंभ होगा़ प्रखंड कार्यालय परिसर में मतगणना केंद्र व व्रज गृह बनाया गया है़ मतगणना हेतु दो टेबुल बनाये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन