BANKA : मामूली विवाद में युवक पर धारदार हथियार से किया हमला, नाजुक स्थिति में भागलपुर रेफर

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 10 May 2026 3:38 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भागवतचक गांव में मकई फसल में बकरी जाने से हुवे विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई.

विज्ञापन

शंभुगंज (बांका) से ठाकुर बिनोद सिंह की रिपोर्ट :

थाना क्षेत्र के भागवतचक गांव में मकई फसल में बकरी जाने से हुवे विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई. जिसमें दो लोग पिता – पुत्र जख्मी हैं. जख्मी व्यक्ति उक्त गांव निवासी बहादुर दास एवं उनके पुत्र छोटू कुमार शामिल हैं. जख्मी बहादुर दास ने बताया कि गांव के उकित दास का खेती-बाड़ी पड़ोसी नरेश दास करते हैं. करीब एक सप्ताह पूर्व किसी तरह बकरी मकई फसल में चली गयी . इस पर नरेश दास गाली – गलौज करने लगे. गाली-गलौज करने के बाद नौबत हाथापाई तक पहुंच गया. उस समय ग्रामीणों द्वारा दोनों पक्षों को समझा बुझा कर शांत कर दिया. पीड़ित ने बताया कि शनिवार की शाम मकई बर्बाद होने की बात कह फिर गाली गलौज करने लगा. जब विरोध किया तो मारपीट पर उतारु हो गया. शोर की आवाज सुन बहादुर का पुत्र छोटू कुमार समझाने पहुंचे. पीड़ित ने बताया कि नरेश दास एवं उनके पुत्रों ने मेरे पुत्र छोटू के गर्दन पर फरसे से प्रहार कर दिया. जिससे छोटू अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा. किसी ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना थाना को दिया. मौके पर डायल 112 पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच दोनों जख्मी को सीएचसी में भर्ती कराया. चिकित्सक डा संदीप भारती ने दोनो जख्मी की स्थिति नाजुक देख भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. इस घटना में पीड़ित जवाहर दास ने नरेश दास सहित आधे दर्जन लोगों के खिलाफ मामला थाना में दर्ज कराया हैं . पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने मामले की मामले का जांच पड़ताल गंभीरता से किया जा रहा हैं.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन