किसान कार्यशाला का आयोजन

Published at :23 Nov 2015 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
किसान कार्यशाला का आयोजन

किसान कार्यशाला का आयोजन फोटो 23 बांका 9 : दीप प्रज्वलित करते अधिकारी प्रतिनिधि, बेलहर प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि सभागार में सोमवार को रबी महोत्सव सह किसान पाठशाला का आयोजन किया गया. महोत्सव का उद्घाटन जिला परियोजना निदेशक आत्मा के राम कुमार, केभीके वैज्ञानिक डा. रघुवर साहू, प्रखंड प्रमुख एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी रविंद्र कुमार […]

विज्ञापन

किसान कार्यशाला का आयोजन फोटो 23 बांका 9 : दीप प्रज्वलित करते अधिकारी प्रतिनिधि, बेलहर प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि सभागार में सोमवार को रबी महोत्सव सह किसान पाठशाला का आयोजन किया गया. महोत्सव का उद्घाटन जिला परियोजना निदेशक आत्मा के राम कुमार, केभीके वैज्ञानिक डा. रघुवर साहू, प्रखंड प्रमुख एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. महोत्सव के दौरान रबी फसल में गेहूं, चना, मसूर, सरसों आदि को लगाने के लिए किसानों को प्रशिक्षण दिया गया. जिसमें सूई विधि एवं जिरो टीलेज विधि से गेहूं के अच्छे पैदावार के लिए सर्वोत्तम तरीका बताया गया. कम खर्च में ज्यादा उपज कर किसान अच्छी पैदावार प्राप्त कर सकें इसके तरीके से अवगत कराया गया. इसके साथ दलहन एवं तेलहन खेती के लिए भी किसानों को प्रेरित किया गया. वहीं अब किसानों को समूह बना कर अपने पैदावारों को अच्छी मूल्य पर बेचने के तरीके को बताया गया तथा समूह के माध्यम से खेती के साथ पशुपालन एवं मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया. इसके साथ कृषि विभाग के द्वारा किसानों को मिलने वाले गेहूं, चना, मसूर, सरसों आदि अनुदानित बीजों के बारे में जानकारी दी गयी. इस मौके पर कई किसानों ने अपनी समस्या का समाधान कृषि वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ से प्राप्त किया. मौके पर कृषि समन्वयक गौतम बिहारी, अजय कुमार शर्मा, उदय कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह, पंचायत समिति मनोज सिंह, बासुकी यादव, दीना शंकर पंडित, किसान सलाहकार प्रतीश कुमारम, सुबोध कुमार पंडित, मुकेश कुमार सिंह, प्रफूल कुमार, आलोक कुमार के अलावे सैकड़ों किसान उपस्थित थे. ——————–पांचवें दिन मनाया गया कृष्ण भगवान का जन्मोत्सव फोटो 23 बांका 10 : प्रवचन करते पंडित रामावतार जी महाराज बेलहर. प्रखंड अंतर्गत जमुआ गांव में श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में सोमवार को पांचवें दिन भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव मनाया गया. भागवत कथा के माध्यम से वृंदावन से आये आचार्य पंडित रामावतार राज गुरु ने भगवान के जन्म की बखान से श्रद्धालु भक्त भाव विभोर हो गये. मां. देवी के विवाह के साथ ससुराल की बजाय जेल जाना, अपने 6-6 बच्चों को जन्म देने के बाद अपने आंख के सामने अपने ही क्रूर भाई कंश के हाथों मारे जाने तथा सातवां पुत्र भगवान के रूप में पाने के बाद उसे गोकुल भेज देने और वहां से कन्या को लाना तथा उसे भी कंश के हाथों मारने का प्रयास करने के साथ ही देवी का रूप प्रकट हो जाने के साथ मथुरा में कंश का परेशानी बढ़ना तथा गोकुल में भगवान के आने के साथ उत्सव की बखान से पूरे वातावरण भक्तिमय हो गया. श्रद्धालु भगवान के जयकारे से गुंजने लगा. वही जन्म महोत्सव के मौके पर भगवान श्री कृष्ण को छप्पन प्रकार के भोजन का भोग लगाया गया. इस मौके पर धर्मवीर यादव, गुलटेन यादव, पप्पू यादव, उमेश भगत, दिलीप मंडल आदि सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे. ————-नि:शक्त बच्चों के बीच प्रतियोगिता आज बेलहर. प्रखंड संसाधन केंद्र गोरगवां बेलहर में बिहार शिक्षा परियोजना के तहत 6 से 14 वर्ष के नि:शक्त बच्चों का शैक्षणिक सह सांस्कृतिक प्रतियोगिता, खेल प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को किया जायेगा. जिसमें ट्रायल साइकिल दौड़, बोरा दौड़, जिलेवी दौड़, डांस प्रतियोगिता, गणित दौड़, म्यूजिकल चेयर, रेस प्रतियोगिता कराया जायेगा. जिसमें चयनित छात्र को 30 नवंबर को जिला एवं 3 दिसंबर को पटना में विश्व नि:शक्त दिवस पर खेलने एवं भाग लेने का मौका मिल पायेगा. इसकी जानकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन