मद्य निषेद्य दिवस के अवसर पर प्रतियोगिता आयोजित

Published at :20 Nov 2015 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
मद्य निषेद्य दिवस के अवसर पर प्रतियोगिता आयोजित

मद्य निषेद्य दिवस के अवसर पर प्रतियोगिता आयोजित फोटो 20 बांका 2 मद्य निषेद्य के अवसर पर उपस्थित बच्चें प्रतिनिधि, बांकामद्य निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को एसएस बालिका उच्च विद्यालय बांका में माध्यमिक कक्षा के बच्चों के बीच निबंध और चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गयी. जिसका विधिवत उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार […]

विज्ञापन

मद्य निषेद्य दिवस के अवसर पर प्रतियोगिता आयोजित फोटो 20 बांका 2 मद्य निषेद्य के अवसर पर उपस्थित बच्चें प्रतिनिधि, बांकामद्य निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को एसएस बालिका उच्च विद्यालय बांका में माध्यमिक कक्षा के बच्चों के बीच निबंध और चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गयी. जिसका विधिवत उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी अभय कुमार व उत्पाद अधीक्षक जमशेद अशरफ ने की. इस प्रतियोगिता में जिले भर के चार दर्जन से अधिक छात्र- छात्राओं ने भाग लिया. मालूम हो कि दोनों प्रतियोगिताएं मद्य पान के दुष्परिणाम पर आधारित थी. मौके पर डीईओ ने संबोधित करते हुए छात्रों से कहा कि जीवन में सफल इंसान बनना हो तो मद्य पान से दूर रहें. स्वास्थ्य का ख्याल रखना इंसान का पहला कर्त्तव्य है. उपस्थित छात्र- छात्राओं ने अपनी लेखनी और तुलिका से अपनी अभिव्यक्ति व्यक्त किये. प्रथम तीन स्थान के बच्चों का चयन निर्णायक मंडल के रमेश कुमार झा, राहुल कुमार एवं राजकिशोर शुक्ल द्वारा किया गया. वही विजेता बच्चों को 26 नवंबर को जिला स्तर पर आयोजित मुख्य समारोह में पुरुष्कार वितरण किया जायेगा. सभी प्रतिभागी बच्चों को सहभागिता के लिए प्रोत्साहन पुरूष्कार दिया गया. आयोजन को सफल बनाने में उत्पाद निरीक्षक वीरेंद्र कुमार व माध्यमिक शिक्षा के वीरेंद्र कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. विजेता बच्चें:निबंध :1.मनीष कुमार – उच्च विद्यालय चंगेरी मिर्जापुर.2. रितिक कुमार- एमआरडी उच्च विद्यालय बांका.3. प्रशांत कुमार- आरएमके उच्च विद्यालय बांका.चित्रांकन:1. रिचा कुमारी- उत्क्रमित उच्च विद्यालय सहरना. 2. अमन कुमार- एमआरडी उच्च विद्यालय बांका.3. प्रभु दलाय साह- आरएमके उच्च विद्यालय बांका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन