सड़क हादसे में खड़हारा के वष्णिु की मौत

Published at :20 Nov 2015 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में खड़हारा के वष्णिु की मौत

सड़क हादसे में खड़हारा के विष्णु की मौत फोटो : 20 बांका 01: दुर्घटना स्थल पर पड़ी शव बौंसी. शुक्रवार की सुबह बौंसी हंसडीहा सड़क मार्ग पर सड़क दुर्घटना में खड़हरा के युवक विष्णु झा उम्र 28 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गयी. इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक साइकिल से गुरिया […]

विज्ञापन

सड़क हादसे में खड़हारा के विष्णु की मौत फोटो : 20 बांका 01: दुर्घटना स्थल पर पड़ी शव बौंसी. शुक्रवार की सुबह बौंसी हंसडीहा सड़क मार्ग पर सड़क दुर्घटना में खड़हरा के युवक विष्णु झा उम्र 28 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गयी. इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक साइकिल से गुरिया मोड़ की तरफ जा रहा था डायवर्सन के समीप पीछे से तेज तेज रफ्तार बस ने जबरदस्त ठोकर मार दी जिससे उसके सर में गंभीर चोट लगी और तत्काल उसकी मौत मौके पर हो गयी. मृतक की शिनाख्त उसके ग्रामीण संजय कुमार ने किया उसने बताया कि वह खड़हारा निवासी अनिल झा के पुत्र है जो अपने पीकअप वाहन को बनवाने गुरिया मोड़ के गैराज में आया था और कुछ सामान लाने बौंसी गया था. इसी बीच यह हादसा हो गया. इस बीच लोगों ने थाना को इसकी सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजनंदन कुमार सैप बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेेकर तत्काल बस का पीछा किया जिसे श्यामबाजार के समीप पकड़ लिया गया. जबकि चालक एवं खलासी मौके से फरार हो गये. सवारी बस लीली नंबर बीआर 10 जे 7279 है जिसे थाना में रखा गया है. पुलिस ने तत्काल कागजी खानापूरी कर शव को पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया जबकि बस को जब्त कर थाना लेे आयी. घटना से संबंधित एक प्राथमिकी थाना में दर्ज करायी गयी है. घटना की सूचना मिलते ही परिजन थाना पहुंचे और शव को देखते ही दहाड़ मारकर रोने लगे. उसकी शादी पांच माह पूर्व ही सैदपुर गोड्डा में हुई थी. उसकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था. उसके मौत से उसके परिवार पर गमों का पहाड़ टुट पड़ा है. खड़हरा निवासी अनिल झा के पुत्र की मौत के बाद एकलौती बहन अब किसे राखी बांधेगी अब कौन उसके अरमानों को पूरा करेगा. विभिन्न गैराजों में ऑक्सिजन गैस का सिलिंडर सप्लाई कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन