चापाकल से निकल रहा गंदा पानी

चापाकल से निकल रहा गंदा पानी रजौन . रजौन प्रखंड मुख्यालय का एक सरकारी चापाकल उखाड़-गाड़ की बांट जोहने लगी है. चापाकल से मिट्टी युक्त गंदा पानी निकलने लगा है. उक्त चापाकल से न्यू मार्केट के व्यवसायियों सहित प्रखंड मुख्यालय आने वाले लोग भी पानी पीते है. लेकिन इस चापाकल के खराब हो जाने से […]
चापाकल से निकल रहा गंदा पानी रजौन . रजौन प्रखंड मुख्यालय का एक सरकारी चापाकल उखाड़-गाड़ की बांट जोहने लगी है. चापाकल से मिट्टी युक्त गंदा पानी निकलने लगा है. उक्त चापाकल से न्यू मार्केट के व्यवसायियों सहित प्रखंड मुख्यालय आने वाले लोग भी पानी पीते है. लेकिन इस चापाकल के खराब हो जाने से लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. बता दें सड़क के पूरब दिशा स्थित सड़क के किनारे का दूसरा चापाकल भी कभी लोगों को सुविधा उपलब्ध नहीं करा सकी. बहरहाल अभी लोग पानी के लिए लोग तरस गए है. दुकानदारों सहित स्थानीय लोगों ने पीएचईडी विभाग के आला अफसरों के अलावे वरीय पदाधिकारियों से इसे दुरुस्त कराने की मांग की हैं. अवैध बालू का उठाव जारीरजौन. प्रखंड क्षेत्र के प्रतिबंधित घाटों से अबैध बालू उठाव का कार्य बदस्तूर जारी हो गया है. ये और बात है कि भागलपुर प्रक्षेत्र के आईजी बच्चू सिंह मीणा ने जब इसपर रोक लगाने के लिए सघन छापामारी अभियान चलाया था, तब बालू उठाव जैसे अवैध ध्ंाधे का खुलकर भंडाफोड़ हुआ था, बल्कि रजौन के तत्कालीन थानाध्यक्ष निलंबित कर दिये गये. हालांकि कुछ दिनों के लिए बालू माफिया भूमिगत जरूर हो गये थे. लेकिन इन मामले को पुराने होते ही बालू के अवैध कारोबार में जुटे लोग एक बार फिर इस कार्य को अंजाम देने में जुट गये है. वाहनों से घटित दुर्घटना के बाद अवैध उठाव को बंद कराने की आवाज भी उठती रही है. इतना ही नहीं ग्रामीणों का आक्रोश भी प्रशासन को झेलना पड़ा है. घाट किनारे बसे ग्रामीणों का कहना है कि वे लोग इसपर रोक लगाने के लिए आगे तो आते है लेकिन प्रशासन की अनदेखी के कारण ग्रामीणों का प्रयास असफल हो जाता है. कई ग्रामीणों का यह भी कहना है कि बालू से लदे अवैध वाहन को पकड़ने के बाबजूद प्रशासन द्वारा कोई कारवाई नहीं की जा रही है. इधर हाल में ऐसा कई बार हुआ कि अवैध बालू लदे कई वाहन पकड़े गये लेकिन दूसरे दिन वह गाड़ी सड़क पर बालू ढोता पुन: नजर आ गया. क्षेत्र वासियों ने बालू के अवैध उठाव पर रोक लगाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










