बाजार में नकली नोटों की बाढ़, व्यवसायी परेशान

Published at :06 Nov 2015 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
बाजार में नकली नोटों की बाढ़, व्यवसायी परेशान

बाजार में नकली नोटों की बाढ़, व्यवसायी परेशान कटोरिया. कटोरिया बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों नकली नोटों की बाढ़ आ गयी है़. इससे आम ग्राहकों के साथ-साथ व्यवसायियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है़ प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दिनों खास कर पांच सौ के नोटों को लोग काफी […]

विज्ञापन

बाजार में नकली नोटों की बाढ़, व्यवसायी परेशान कटोरिया. कटोरिया बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों नकली नोटों की बाढ़ आ गयी है़. इससे आम ग्राहकों के साथ-साथ व्यवसायियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है़ प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दिनों खास कर पांच सौ के नोटों को लोग काफी सतर्कता के साथ ले रहे हैं. चूंकि पांच सौ के जाली नोट काफी संख्या में बाजार में इन दिनों पहुंचने की सूचना है़ क्षेत्र में चर्चा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान कुछ प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं द्वारा नोट का लालच देकर वोट अपने पक्ष में भी किया गया है़ इसमें जाली नोट ही बांटे जाने की चर्चा जोरों पर है़ इन चर्चाओं को और बल तब मिलने लगा जब बाजार के अधिकांश दुकानदारों के हाथ ऐसे नोट पहुंचने लगे हैं. जाली नोट का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन