वद्यिालय परिवार ने छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

विद्यालय परिवार ने छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित बांका. शहर के जगतपुर स्थित चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन की ओर से वंदना सभा आयोजन की गयी. इसमें 43 वीं विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में विद्यालय के चयनित छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. मालूम हो कि इस प्रतियोगिता में सरकारी व निजी विद्यालयों […]
विद्यालय परिवार ने छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित बांका. शहर के जगतपुर स्थित चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन की ओर से वंदना सभा आयोजन की गयी. इसमें 43 वीं विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में विद्यालय के चयनित छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. मालूम हो कि इस प्रतियोगिता में सरकारी व निजी विद्यालयों के कुल 32 प्रतिभागी शामिल हुए थे. प्रतियोगिता के लिए 6 विषय निर्धारित थी. जिसमें विद्यालय मंदिर के छात्रों ने चार विषय पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था. गुणवत्ता पूर्ण जीवन में गणित विषय पर अनिकेत कुमार, आपदा प्रबंधन में जया मित्रा, संसाधन प्रबंधन में आदित्य शुक्ला एवं कृषि व खाद्य सुरक्षा विषय में आदित्य कुमार ने प्रथम स्थान से बाजी मारी थी. जिसे भारती शिक्षा समिति बिहार के प्रदेश सह सचिव प्रकाश चंद्र जयसवाल एवं सह विभाग प्रमुख राकेश नारायण अंबष्ट द्वारा वंदना सभा में छात्र -छात्राओं को सम्मानित किया गया. मौके पर उप प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह, सिद्धीनाथ सिंह, विनोद जयसवाल, चंदन कुमार चौधरी, रसीक लाल यादव, कृष्ण प्रकाश सिंह, संजना सिन्हा, राजेश कुमार मिश्रा, दिलीप कुमार झा, विपिन अस्त्र, मणिकांत मंडल, अर्चना राजहंस, निशी झा, विवेकानंद सिंह, आकाश कुमार, गौतम पाठक, प्रति झा सहित छात्र-छात्राएं व विद्यालय कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










