आलू बीज की कालाबाजारी से किसान परेशान

Published at :02 Nov 2015 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
आलू बीज की कालाबाजारी से किसान परेशान

बांका : जिले में आलू बीज विक्रेता द्वारा बीज की जमाखोरी करने से बीज की कीमतें सातवें आसमान पर पहुंच गयी है. बाजारों में उपलब्ध बीज की कीमत दिन के अलग अलग पहरों में अलग अलग होती है. सुबह के समय में जिस पैकेट की कीमत 300 रुपये थी उसी पैकेट की कीमत दोपहर में […]

विज्ञापन

बांका : जिले में आलू बीज विक्रेता द्वारा बीज की जमाखोरी करने से बीज की कीमतें सातवें आसमान पर पहुंच गयी है. बाजारों में उपलब्ध बीज की कीमत दिन के अलग अलग पहरों में अलग अलग होती है. सुबह के समय में जिस पैकेट की कीमत 300 रुपये थी उसी पैकेट की कीमत दोपहर में 350 रुपये पैकेट हो गयी.

विक्रेताओं द्वारा किसानों की भीड़ को देखते हुए शाम ढलते ढलते उसी बीज की कीमत को 400 रुपये प्रति पैकेट कर दिया जाता है. वहीं उसी बीज की कीमत दूसरे दिन सुबह के समय में 450 रुपये लिये जा थे. सोमवार की शाम होते होते वही बीज 480 से 500 रुपये पैकेट बिके. इससे साफ जाहिर होता है कि विक्रेताओं द्वारा किसानों से मनमाना दाम वसूला जा रहा है. जमाखोरों पर प्रशासन का नहीं है अंकुश शहर में आधे दर्जन से ज्यादे आलू बीज के विक्रेता हैं

जो मनमानी कीमत पर बीज को बेच रहे हैं. इस पर प्रशासन की कही भी पकड़ नहीं है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले में आलू के बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. फिर भी दुकानदारों द्वारा बीज की कमी को दिखाते हुए किसानों से बीज के अधिक कीमत वसूला जा रहा है.क्या कहते हैं

किसान इस संबंध में बांका प्रखंड के किसान श्यामसुंदर मांझी, वीरेंद्र कुमार, रवि शंकर सिंह, प्रणजय सिंह, अनिता देवी सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि एक तो आलू के बीज की कीमत अधिक वसूले जा रहे हैं साथ ही आलू बीज के 50 किलो के पैकेट में 45 किलो लगभग ही वजन मिल रहा है.

ऐसे में अब सवाल बनता है कि यहां पर मापतौल अधिकारी कितने सजग हैं जो किसान को कीमत के अनुरूप वजन दिला पायेंगे और कम देने वाले दुकान दार पर कार्रवाई कर पायेंगे. क्या कहते हैं अधिकारी इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि मुझे अब तक जिले के किसी भी किसानों के द्वारा इस प्रकार की शिकायत नहीं मिली है अगर ऐसी शिकायत आती है तो जांच करवा कर किसानों पर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन