सवारी गाड़ी व बाइक की टक्कर में युवक घायल

Published at :01 Nov 2015 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
सवारी गाड़ी व बाइक की टक्कर में युवक घायल

सवारी गाड़ी व बाइक की टक्कर में युवक घायल फोटो है : फोटो संख्या 1 बीएएन 63 जख्मी युवककटोरिया. कटोरिया-सिमुलतला मुख्य मार्ग पर गढ़ना मोड़ के निकट रविवार की शाम सवारी गाड़ी और बाइक की सीधी टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया़ जख्मी युवक कुमोद कुमार सिंह (22वर्ष) पिता घनश्याम सिंह […]

विज्ञापन

सवारी गाड़ी व बाइक की टक्कर में युवक घायल फोटो है : फोटो संख्या 1 बीएएन 63 जख्मी युवककटोरिया. कटोरिया-सिमुलतला मुख्य मार्ग पर गढ़ना मोड़ के निकट रविवार की शाम सवारी गाड़ी और बाइक की सीधी टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया़ जख्मी युवक कुमोद कुमार सिंह (22वर्ष) पिता घनश्याम सिंह उर्फ धन्नी सिंह ग्राम आकाकुरा को ग्रामीणों के सहयोग से एंबुलेंस द्वारा रेफरल अस्पताल लाया गया़ जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा योगेंद्र प्रसाद मंडल एवं डा नरेश प्रसाद ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज हेतु देवघर रेफर कर दिया़ जानकारी के अनुसार कुमोद कुमार सिंह अपनी बाइक से आकाकुरा गांव से कटोरिया स्थित अपने आवास पर आ रहा था़ गढ़ना मोड़ पर सामने की दिशा से आ रही सवारी गाड़ी ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया़ इस दुर्घटना में युवक का दाहिना पैर टूट गया है़ सिर में भी गंभीर चोटें आयी है़ ग्रामीणों ने धक्का मारने वाले सवारी गाड़ी को रोक लिया था़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन