मनायी गयी सरदार पटेल की 140वीं जयंती

Published at :31 Oct 2015 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
मनायी गयी सरदार पटेल की 140वीं जयंती

मनायी गयी सरदार पटेल की 140वीं जयंती फोटो 31 बांका 6, 7 : सभा को संबोधित करते निवर्तमान विधायक मनीष कुमार एवं उपस्थित आमजन प्रतिनिधि, रजौन रजौन बाजार में सरदार पटेल की 140वीं जयंती एकता दिवस के रूप में शनिवार को मनायी गयी. पटेल सेवा संघ के नेतृत्व में सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने प्रभात फेरी निकाली […]

विज्ञापन

मनायी गयी सरदार पटेल की 140वीं जयंती फोटो 31 बांका 6, 7 : सभा को संबोधित करते निवर्तमान विधायक मनीष कुमार एवं उपस्थित आमजन प्रतिनिधि, रजौन रजौन बाजार में सरदार पटेल की 140वीं जयंती एकता दिवस के रूप में शनिवार को मनायी गयी. पटेल सेवा संघ के नेतृत्व में सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने प्रभात फेरी निकाली और एकता के नारे लगाये. इसके बाद उनकी प्रतिमा पर निवर्तमान विधायक मनीष कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने माल्यार्पण किया. डीएन सिंह कॉलेज के प्राचार्य डाॅ महेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सभा में लौह पुरुष सरदार पटेल के व्यक्तित्व पर सबों ने चर्चा की. सभा का संचालन जदयू के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुखिया मनोज सिंह ने किया. सभा को संबोधित करते हुए मनीष कुमार ने कहा कि सभी रियासतों को एक सूत्र में बांधने के बाद स्वतंत्र भारत का निर्माण करने में सरदार पटेल की भूमिका महत्वपूर्ण रही. वहीं प्राचार्य डाॅ सिंह ने कहा कि लौह पुरुष का त्याग उन्हें महापुरुष की श्रेणी में लाता है. देश को आजादी दिलाने के बाद स्वतंत्र भारत के निर्माण में निभायी उनकी भूमिका को भुला पाना संभव नहीं है. उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित करने में अहम भूमिका निभाने वाले पटेल सेवा संघ की प्रशंसा भी की. सभा को प्रमुख सुमन पासवान, सत्यनारायण सिंह, देवनंदन प्रसाद श्रीवास्तव, मो अल्तमस हुसैन, भाजपा के विजय प्रसाद साह, राजद नेता लालमोहन सिंह चंद्रवंशी, डा प्रताप नारायण सिंह, जिला पार्षद अनिल रजक, कांग्रेस अध्यक्ष विभाष चंद्र चौधरी, मुखिया जवाहर यादव, राजद नेता महेश्वरी मलय, मुखिया घनश्याम सिंह, औंकार सिंह भारती, नागेश्वर सिंह चंद्रवंशी, परमानंद सिंह ग्यास खान, जैनेन्द्र सिंह सुनील कुमार चौधरी आदि ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर नंदलाल मंडल, शत्रुध्न सिंह, मुखिया शंभू नाथ वर्मा सरपंच प्रदीप सिंह, सुदामा सिंह अंजनी चौधरी , राहुल चौधरी, सुभाष राव, उपप्रमुख अवधेश यादव,पंसस सुबोध यादव, कैलाश मंडल,सदानंद सिह, अरविन्द यादव, संजय झा, सहित बडी संख्या में लोग उपस्थित थे. ् 40 महिलाओं का बंध्याकरण रजौन : रजौन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को 40 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया. स्वास्थ्य प्रबंधक संजय सिंह ने कहा कि बंध्याकरण डाॅ प्रेम राज बहादुर व डाॅ दिलीप कुमार की देखरेख में हुआ. बंध्याकरण कार्यक्रम हर मंगलवार व शनिवार को जारी रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन