कटोरिया में जाम से जनता त्रस्त्र, अधिकारी सुस्त

कटोरिया में जाम से जनता त्रस्त्र, अधिकारी सुस्त फोटो है : फोटो संख्या 31 बीएएन 66 बाजार में जाम में फंसे वाहनप्रतिनिधि, कटोरियाकटोरिया बाजार में रूक-रूक कर लगने वाली जाम की समस्या से जहां एक ओर आमजन त्रस्त हैं. वहीं दूसरी ओर स्थानीय प्रशासन व पुलिस का रवैया सुस्त रहने से लोगों में आक्रोश है़ […]
कटोरिया में जाम से जनता त्रस्त्र, अधिकारी सुस्त फोटो है : फोटो संख्या 31 बीएएन 66 बाजार में जाम में फंसे वाहनप्रतिनिधि, कटोरियाकटोरिया बाजार में रूक-रूक कर लगने वाली जाम की समस्या से जहां एक ओर आमजन त्रस्त हैं. वहीं दूसरी ओर स्थानीय प्रशासन व पुलिस का रवैया सुस्त रहने से लोगों में आक्रोश है़ अतिक्रमणकारियों को प्रशासन द्वारा दिये गये छूट के कारण सड़कें संकरी हो गयी है़ सड़क किनारे लगी बाइक व साइकिल के कारण लोगों को बीच सड़क से गुजरना पड़ता है. इस विषम स्थिति में कटोरिया चौक सहित देवघर रोड, बांका रोड और सूइया रोड से होकर गुजरने वाली सभी छोटी-बडी वाहनें रेंगते हुए बाजार पार करने को मजबूर हैं. वाहन चालकों व सवार यात्रियों का दर्द कोई सुनने वाला ही नहीं है़ बडे शहरों की तरह कटोरिया बाजार में हर रोज जाम लगता है़ जिसमें स्कूल बस, कांवरिया वाहन, एंबुलेंस के साथ-साथ कई बार जिला के वरीय अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की गाड़ियां भी फंसते रहती है़ -जाम का कारणबाजार के तीनों मुख्य सड़कों पर जाम लगने का मुख्य कारण अतिक्रमण है़ सब्जी, फल, श्रृंगार, स्टेशनरी, बक्सा, कुरसी, बीज, खाद, चूड़ी, किराना, चाय, नास्ता, होटल सहित कई अन्य दुकानें पक्की नाला पर ही सजती है़ सड़क पर ही खड़ा होकर खरीदारी करने को भी विवश हैं. इस दौरान सड़क से गुजरने वाले वाहनों से हमेशा हादसा होने की भी आशंका बनी रहती है़ इसके अलावा बांका रोड, देवघर रोड व सूइया रोड में ऑटो व अन्य छोटी गाड़ियों का पार्किंग भी सड़क पर ही होता है़ इससे भी सड़कें संकरी होती है़ -जाम से मुक्ति का उपायजाम की समस्या का स्थायी निदान के लिए सबसे पहले बाजार को अतिक्रमण मुक्त बनाना होगा़ दिन भर यातायात बहाल रखने के लिए पुलिस बल या यातायात पुलिस की प्रतिनियुक्ति कटोरिया चौक पर आवश्यक है़ ऑटो के अवैध पार्किंग को भी हटाना होगा़ इस दिशा में स्थानीय पुलिस के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों को भी सकारात्मक सहयोग करना होगा़ -कहते हैं अधिकारीइस संबंध में अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि कटोरिया बाजार को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए शीघ्र ही स्थानीय पुलिस के सहयोग से अभियान चलाया जायेगा़ सड़क व पक्की नाला पर अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










