दो माह में बांका-देवघर ट्रेन सेवा होगीशुरू

Published at :30 Oct 2015 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
दो माह में बांका-देवघर ट्रेन सेवा होगीशुरू

दो माह में बांका-देवघर ट्रेन सेवा होगीशुरूओएमएस ट्रायल मशीन से की गयी लाइन की जांच मिली हुई त्रुटियों को शीघ्र किया जायेगा दूरफोटो 30 बांका 1 ट्रायल में पहुंची ट्रेन प्रतिनिधि, बांकादेवघर से बांका जंकशन पर शुक्रवार को दिन के 11.31 बजे पर एक इंजन डिब्बों को लेकर पहुंची. नयी रेल लाइन निर्माण के बाद […]

विज्ञापन

दो माह में बांका-देवघर ट्रेन सेवा होगीशुरूओएमएस ट्रायल मशीन से की गयी लाइन की जांच मिली हुई त्रुटियों को शीघ्र किया जायेगा दूरफोटो 30 बांका 1 ट्रायल में पहुंची ट्रेन प्रतिनिधि, बांकादेवघर से बांका जंकशन पर शुक्रवार को दिन के 11.31 बजे पर एक इंजन डिब्बों को लेकर पहुंची. नयी रेल लाइन निर्माण के बाद पहली बार कोई इंजन यहां पहुंचा. लाइन की जांच की गयी. ट्रेन से रेलवे के इंजीनियर बीके गुप्ता, एसके मंडल, जिला अभियंता निर्माण एके वर्मा, सहायक अभियंता एके मिश्रा, आसनसोल डिवीजन के टीआइ चौधरी सहित कई कर्मचारी बांका जंकशन पहुंचे थे. बीके गुप्ता ने बताया कि नयी रेल लाइन जांच के लिए टीम आयी है. ओएमएस ट्रायल मशीन द्वारा पूरी लाइन की जांच की गयी. इस दौरान जो भी त्रुटि पायी गयी है, उसे जल्द ही दूर कर लिया जायेगा. ताकि इस रेल पथ पर गाड़ी दौड़ सके. बांका से देवघर तक के लिए लोगों को रेल की सुविधा एक-दो माह के अंदर मिलनी शुरू हो जायेगी. इसके लिए विभाग कार्यरत है. देवघर-बांका लाइन पर इंजन देख दौड़े लोगपूर्व में देवघर से चांदन तक रेल सेवा शुरू की गयी थी. उसके बाद बांका तक पहुंचने में वन विभाग की जमीन ने कार्य को बाधित किया था. जिला प्रशासन की पहल पर रेल लाइन कार्य को पूरा कर लिए जाने के बाद पहली बार शुक्रवार को रेल गाड़ी देवघर से बांका पहुंची. बाबाधाम से बांका की ओर ट्रेन को आती देख कर आस-पास के गांव के बच्चे व बड़े इसे देखने के लिए दौड़ पड़े. लोगों के मन में चर्चा हो रही थी अब जल्द ही जल भर कर ट्रेन से बाबा बैद्यनाथ को चढ़ाने जा सकेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन