सड़क दुर्घटना में नाना की मौत, नतनी भागलपुर रेफर

Published at :29 Oct 2015 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में नाना की मौत, नतनी भागलपुर रेफर

अमरपुर : बांका अमरपुर मुख्य मार्ग के धरानी के समीप ऑटो व मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर में एक की मौत हो गयी. जबकि एक छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, एक ऑटो अमरपुर से बांका की तरफ जा रहा था. जबकि मोटरसाइकिल चालक बांका से आ […]

विज्ञापन

अमरपुर : बांका अमरपुर मुख्य मार्ग के धरानी के समीप ऑटो व मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर में एक की मौत हो गयी. जबकि एक छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, एक ऑटो अमरपुर से बांका की तरफ जा रहा था. जबकि मोटरसाइकिल चालक बांका से आ रहा था.

इसी दौरान खेमीचक के धरानी के समीप दोनों में भिड़ंत हो गयी. घटना में दौना गांव के मोटरसाइकिल चालक जयप्रकाश यादव की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. जबकि उसकी नतनी भागलपुर जिले के सुभ्भानगर थाना बुद्धूचक के अनिल कुमार यादव की पुत्री गुंजन कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.

स्थानीय लोगों ने अविलंब जख्मी को ऑटो से रेफरल अस्पताल अमरपुर पहुंचाया. वहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा. जबकि ऑटो चालक गाड़ी को छोड़ कर फरार हो गया.

पुलिस ने ऑटो जब्त कर लिया है. बताया गया कि गुंजन कुमारी समुखिया कॉलेज में बीए पार्ट वन की छात्रा है. वह अपने नाना के साथ मोटरसाइकिल से वापस लौट रही थी. इसी दौरान घटना हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन