प्रसव पीड़िता को सुविधा उपलब्ध नहीं कराने की शिकायत

प्रसव पीड़िता को सुविधा उपलब्ध नहीं कराने की शिकायत बेलहर. प्रखंड अंतर्गत खड़ौंधा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने एक आवेदन देकर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड़ौंधा में प्रसव में डॉक्टर एवं एएनएम की लापरवाही करने तथा प्रसव पीड़िता को सुविधा उपलब्ध नहीं किये जाने का आरोप लगा कर सिविल सर्जन एवं जिलाधिकारी को शिकायत की […]
प्रसव पीड़िता को सुविधा उपलब्ध नहीं कराने की शिकायत बेलहर. प्रखंड अंतर्गत खड़ौंधा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने एक आवेदन देकर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड़ौंधा में प्रसव में डॉक्टर एवं एएनएम की लापरवाही करने तथा प्रसव पीड़िता को सुविधा उपलब्ध नहीं किये जाने का आरोप लगा कर सिविल सर्जन एवं जिलाधिकारी को शिकायत की है. ग्रामीण रामदेव ठाकुर, सुधीर प्रसाद सिंह, अरुण कुमार सिंह, पिंटु कुमार सिंह, मणिकांत सिंह, सुभाष यादव, अवधेश यादव, अंजु देवी, अंकिता कुमारी, मुकेश कुमार, रघु कोड़ा, सोहन कुमार मांझी, सोहन कुमार मांझी आदि का कहना था कि एएनएम द्वारा कहा जाता है कि डॉ द्वारा प्रत्येक मरीज पर एक सौ रुपया मांगा जाता है, नहीं देने पर प्रसव नहीं कराने को कहते हैं. यहां 24 घंटे एवं सातों दिन प्रसव की व्यवस्था की गयी है, लेकिन रात में यहां प्रसव नहीं कराया जाता है तथा दिन में भी प्रसव पीड़िता को बेवजह रेफर कर दिया जाता है. वहां चतुर्थ वर्गीय कर्मियों द्वारा चिट्ठा लिखा जाता है. ग्रामीणों ने जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










