स्कंदमाता की आराधना संपन्न कात्यायनी मां की आराधना आज

स्कंदमाता की आराधना संपन्न कात्यायनी मां की आराधना आज बांका. मां दुर्गा की आराधना के लिए शहर के सभी दुर्गा मंदिरों में भक्तजनों की भीड़ उमड़े लगी है. शनिवार को मां दुर्गा के पंचम रूप स्कंदमाता की आराधना की गयी. शहर के करहरिया, विजय नगर व पुरानी ठाकुरबड़ी में श्रद्धा व भक्तिभाव से भक्तों ने […]
स्कंदमाता की आराधना संपन्न कात्यायनी मां की आराधना आज बांका. मां दुर्गा की आराधना के लिए शहर के सभी दुर्गा मंदिरों में भक्तजनों की भीड़ उमड़े लगी है. शनिवार को मां दुर्गा के पंचम रूप स्कंदमाता की आराधना की गयी. शहर के करहरिया, विजय नगर व पुरानी ठाकुरबड़ी में श्रद्धा व भक्तिभाव से भक्तों ने आराधना की. विजय नगर व पुरानी ठाकुरबाड़ी में वैष्णवी दुर्गा के रूप में पूजा-अर्चना की जाती है. वही जगतपुर व करहरिया में बंग्ला पद्धति से मां की आराधना की जाती है. दोनों स्थानों पर बलि भी दी जाती है. विजय नगर दुर्गा मंदिर परिसर में कई दुकानदार द्वारा दुकान लगाने की तैयारी की जा रही है. पूजा समिति के सदस्यों ने बताया गया दुर्गा मां के दरवार में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रहती है. गुरुधाम से आये पंडितों द्वारा प्रतिदिन चंडी पाठ किया जाता है. आज मां दुर्गा के छठे रूप कात्यायनी मां की आराधना की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










