नाबालिग युवती का अपहरण, मामला दर्ज

नाबालिग युवती का अपहरण, मामला दर्ज बाराहाट . आठ अक्तूबर को कॉलेज गयी युवती का कुछ युवकों ने मिल कर अपहरण कर लिया. मामले को लेकर थाना क्षेत्र के कैथपुरा गांव निवासी राधे मंडल ने बाराहाट थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाना को दिये आवदेन में वादी ने […]
नाबालिग युवती का अपहरण, मामला दर्ज बाराहाट . आठ अक्तूबर को कॉलेज गयी युवती का कुछ युवकों ने मिल कर अपहरण कर लिया. मामले को लेकर थाना क्षेत्र के कैथपुरा गांव निवासी राधे मंडल ने बाराहाट थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाना को दिये आवदेन में वादी ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण खेसर थाना क्षेत्र के गोडा गांव निवासी सुरेश यादव कैलाश यादव ,आदित्य यादव गोविंद यादव ,लवली यादव व विजया देवी ने साजिश के तहत कर लिया है. युवती की सुरक्षित रिहाई के लिए गुहार लगायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










