मां के गीतों से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय

बांका : मां दुर्गा की आराधना व जयकारे से शहर के सभी दुर्गा मंदिरों गुजायमान है. शुक्रवार को मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप कुष्माण्डा की आराधना की गयी. शहर के विजय नगर, जगतपुर, करहरिया व पुरानी ठाकुर वाड़ी में श्रद्धा एवं भक्ति भाव से भक्तों ने इनकी आराधना की. विजय नगर एवं पुरानी ठाकुर वाड़ी […]
बांका : मां दुर्गा की आराधना व जयकारे से शहर के सभी दुर्गा मंदिरों गुजायमान है. शुक्रवार को मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप कुष्माण्डा की आराधना की गयी. शहर के विजय नगर, जगतपुर, करहरिया व पुरानी ठाकुर वाड़ी में श्रद्धा एवं भक्ति भाव से भक्तों ने इनकी आराधना की. विजय नगर एवं पुरानी ठाकुर वाड़ी में वैष्णवी दुर्गा के रूप में पूजा अर्चना की जाती है. वही जगत पुर एवं करहरिया में बंगला पद्धति से मां की आराधना की जाती है. दोनों स्थानों पर बलि भी दी जाती है.
सभी मंदिर परिसर में दुकान लगाने की तैयारी शुरु कर दी गयी है. विजय नगर दुर्गा मंदिर परिसर में कई दुकानदार द्वारा दुकान की लगाने की तैयारी की जा रही है. पूजा समिति द्वारा बताया गया कि नवरात्रा के शुरु होने से मंदिरों में सुबह से ही मां के भक्तों की भीड़ लगी रहती है. शाम में आरती के बाद महिलाओं द्वारा मां के गीत भी गाएं जाते हैं. गुरुधाम से आएं पंडितों द्वारा प्रतिदिन चंडी पाठ किया जाता है. आज मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंद माता की आराधना होनी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










