मंदिरों में उमड़ रहे हैं श्रद्धालु

Published at :16 Oct 2015 3:03 AM (IST)
विज्ञापन
मंदिरों में उमड़ रहे हैं श्रद्धालु

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में मंगलवार से शुरू हो गया है पाठ कटोरिया : गुरुवार को शारदीय नवरात्र को लेकर तीसरे दिन क्षेत्र के कटोरिया, राधानगर ,हरीपूर, बड़वासनी, जमदाहा, वोकनमा, मोचनमा आदि दुर्गा मंदिर व ठाकुरबाड़ी में पूजा आर्चना शुरू होते ही श्रद्धालुअों द्वारा दुर्गा मंदिर में पाठ शुरू हो गया़ […]

विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में मंगलवार से शुरू हो गया है पाठ

कटोरिया : गुरुवार को शारदीय नवरात्र को लेकर तीसरे दिन क्षेत्र के कटोरिया, राधानगर ,हरीपूर, बड़वासनी, जमदाहा, वोकनमा, मोचनमा आदि दुर्गा मंदिर व ठाकुरबाड़ी में पूजा आर्चना शुरू होते ही श्रद्धालुअों द्वारा दुर्गा मंदिर में पाठ शुरू हो गया़
क्षेत्र के श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा अर्चना में लीन हो गये़ वहीं अंग क्षेत्र के प्रसिद्घ तांत्रिक शक्ति पीठ दुर्गा मंदिर कटोरिया बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी , शीतला काली, दुर्गा मंदिर में प्रथम पूजा के दिन करीब हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंच कर जलार्पण किया़ शारदीय नवरात्र के अवसर पर पूरे परिवार के साथ दुर्गा मंदिर में आकर पूजा अर्चना करते है़
पूजा को लेकर लोग अपने घर के साथ-साथ मंदिरों की साफ-सफाई व रंगा रोगन को कार्य आरंभ कर दिया है़ इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह का माहौल है़ वहीं छोटे-छोटे बच्चों ने सुबह जग कर विभिन्न तरह के फूल को तोड़ कर मां दुर्गा की पूजा के लिए जुटा रहे है़ शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में मंगलवार से पाठ शुरू हो गया है़
लोगों ने घरों में नवरात्र व्रत रख कर मां दुर्गा के नाम से कलश स्थापना की है़ वहीं बाजारों में मिठाई दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है़ पूजा सामग्री व फल की दुकानों पर खरीदारी के लिए सुबह से लोगों की भीड़ पहुंच रही है़
चांदन. प्रखंड क्षेत्र के दुर्गामंदिरों में भगवती के तीसरे रूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में भक्त-श्रद्घालुओं की भीड़ उमड पड़ी. श्रीश्री 108 दुर्गा मंदिर पांडेय टोला चांदन, झझवा पहाड़ दुर्गामंदिर एवं सूइया दुर्गा मंदिर में भक्त श्रद्घालुओं की मां के तीसरा रूप को देखने केा लेकर भीड़ उमड़ पड़ी.
पूजा को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष विक्रम दूबे, सचिव मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष, झझवा पहाड़ के शहेंद्र दास, जयकुमार भगत, सूइया में मुखिया ब्रह्मानंद दास के अलावा सभी सदस्य मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. कपड़ा दुकानों में भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन