बांका में भी मिला डेंगू का मरीज

Published at :16 Oct 2015 3:00 AM (IST)
विज्ञापन
बांका में भी मिला डेंगू का मरीज

बांका : बांका जिला स्थित कटोरिया बाजार के रहने वाला छात्र इकबाल अंसारी 19 वर्षीय जो पटना के मुसल्लापुर मुहल्ले में रह कर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करता था. उसमें भी डेंगू के लक्षण पॉजिटिव पाये गये. पटना में छात्र की तबीयत बिगड़ी, तो जांच में डेंगू पॉजिटिव पाया. छात्र अपने घर कटोरिया आ गया. […]

विज्ञापन

बांका : बांका जिला स्थित कटोरिया बाजार के रहने वाला छात्र इकबाल अंसारी 19 वर्षीय जो पटना के मुसल्लापुर मुहल्ले में रह कर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करता था.

उसमें भी डेंगू के लक्षण पॉजिटिव पाये गये. पटना में छात्र की तबीयत बिगड़ी, तो जांच में डेंगू पॉजिटिव पाया. छात्र अपने घर कटोरिया आ गया. पुन: बांका सदर अस्पताल में डॉ प्रणय घोष ने डेंगू की जांच लैब टैक्नेशियन विजय कुमार गुप्ता से करायी. जांच मेंं रिपोर्ट पॉजिटिव आया. छात्र के शरीर में मात्र 79 हजार प्लेटलेट पाये गये.

चिकित्सक ने कहा कि छात्र में डेंगू द्वितीय चरण में पहुंच चुका है. इसे जल्द से जल्द प्लेटलेट एवं ब्लड चढ़ाने की आवश्यकता है. बांका में इसकी व्यवस्था नहीं होने के कारण उक्त मरीज को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन