त्योहार पर अपने गांव पहुंचे बांका के कलाकार

Published at :14 Oct 2015 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
त्योहार पर अपने गांव पहुंचे बांका के कलाकार

त्योहार पर अपने गांव पहुंचे बांका के कलाकारअनमोल, अपूर्व व उसके पिता प्रशांत कर रहे धारावाहिकों में काम निर्माता निर्देशक उदयन सिंह भी पहुंचे बांकाफोटो : 14 बांका 11 और 12 : अनमोल व अपूर्व की तस्वीर तथा उनके पिता प्रशांत की तस्वीर बांका. आज बांका के लाल कई स्थानों पर रहते हुए इस जिले […]

विज्ञापन

त्योहार पर अपने गांव पहुंचे बांका के कलाकारअनमोल, अपूर्व व उसके पिता प्रशांत कर रहे धारावाहिकों में काम निर्माता निर्देशक उदयन सिंह भी पहुंचे बांकाफोटो : 14 बांका 11 और 12 : अनमोल व अपूर्व की तस्वीर तथा उनके पिता प्रशांत की तस्वीर बांका. आज बांका के लाल कई स्थानों पर रहते हुए इस जिले का नाम रोशन कर रहे है. यहां के निवासी होने के नाते वे पर्व त्योहार में अपने घर-आंगन आना नहीं भूलते. उनको यहां की संस्कृति पसंद है. इसलिए नामचीन लोग मुंबई और दिल्ली से अपने घर आ रहे हैं. कैंसर संस्थान दिल्ली से लेकर कलर्स चैनल के कई धारावाहिक में काम कर रहे अनमोल व अमोद भी पूजा के वक्त बांका में है. इसके अलावा प्रशांत चौधरी, निर्माता निर्देशक के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले उदयन सिंह भी इस वक्त बांका में हैं. प्रभात खबर से खास बातचीत करते हुए कई सीरियल में काम कर चुके प्रशांत ने बताया कि जब भी दुर्गा पूजा आती है तो उनको अपने घर की याद सताने लगती है. बांका जिले के शंभुगंज प्रखंड के तिलडीहा गांव के रहने वाले व प्रख्यात अधिवक्ता ज्योतिनंदन झा के सुपुत्र प्रशांत ने बताया कि तेलडीहा की दुर्गा महारानी उनको पूजा के वक्त कहीं और रहने ही नहीं देती है. इनके साथ ही अधिवक्ता के दोनों पौत्र भी सीरियल में काम कर रहे हैं. जब वे बांका की सड़कों पर निकले, तो यहां छोटे छोटे बच्चे उन्हें देख उनका ऑटोग्राफ मांगने लगे. क्या कहते है अनमोल ज्योतिइस वक्त वह कलर्स के सीरियल उड़ान में काम कर रहे है. हमने स्टार स्कीन अवार्ड भी जीता है. साथ ही कई एड में भी काम कर रहा हूं. दुर्गा पूजा के वक्त सभी काम को छोड़ कर अपने गांव तेलडीहा आते है. जहां भगवती की आराधना करना अच्छा लगता है. इससे भी खास यह है कि आज मैं जो भी हूं मां तेलडीहा महारानी, दादा ज्योर्ति नंदन झा, पिता प्रशांत झा, माता सहित गुरुजनों का आशीर्वाद मिला है. क्या कहते है अपूर्व ज्योतिइस वक्त वह कई सीरियल में काम कर रहे है. हमने स्टार स्कीन अवार्ड भी जीता है. साथ ही पारलेजी सहित कई एड में भी काम कर रहा हूं. तेलडीहा गांव आने पर मन प्रफुल्लित हो जाता है. यहां से मां का आशीर्वाद मिलता है. इससे भी खास यह है कि आज मैं जो भी हूं मां तेलडीहा महारानी, दादा ज्योर्ति नंदन झा, पिता प्रशांत झा, माता सहित गुरुजनों का आशीर्वाद मिला है. क्या कहते है प्रशांतइस वक्त मैं सावधान इंडिया के लिए काम कर रहा हूं. इसके साथ ही कई अन्य सीरियल में शूटिंग जारी है. अभी हाल में ही जोधा अकबर खत्म हुआ है. उसमें भी काम कर चुका हूं. जब लोग मेरे कामों का तारीफ करते है तो अपने पिता व बांका सहित बिहार का नाम रोशन होता है. जब भी कोई मुझसे पूछता है कि आप कहां से हो तो मैं जवाब देता हूं की मैं बिहारी हूं. बिहार के बांका जिले के तेलडीहा गांव का रहने वाला हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन