पटवन को लेकर दो गुटों में हुआ तनाव प्रशासन की सक्रियता से टला

पटवन को लेकर दो गुटों में हुआ तनाव प्रशासन की सक्रियता से टला पटवन के दौरान हुआ था दो लोगों में विवादविवाद को बड़ा रूप देने की हुई कोशिशपुलिस की तत्परता से सुलझा मामलाशांति समिति की बैठक में एक गुट ने मानी अपनी गलतीपुलिस ने दोनों पक्षों से की अफवाह न फैलाने की अपील बांका […]
पटवन को लेकर दो गुटों में हुआ तनाव प्रशासन की सक्रियता से टला पटवन के दौरान हुआ था दो लोगों में विवादविवाद को बड़ा रूप देने की हुई कोशिशपुलिस की तत्परता से सुलझा मामलाशांति समिति की बैठक में एक गुट ने मानी अपनी गलतीपुलिस ने दोनों पक्षों से की अफवाह न फैलाने की अपील बांका : बैठक में उपस्थित ग्रामीण व एहतियातन गांव में तैनात पुलिस
बौंसी : बौंसी थाना क्षेत्र के गुरिया गांव के बहियार में पटवन विवाद को लेकर बेना मोहनपुर एवं हेचला के ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया. घटना सोमवार रात की है.
विवाद इतना बढ़ गया कि जिले व दूसरे थाने से अतिरिक्त बल को मंगाना पड़ गया. घटना की खबर सुनते ही बौंसी पुलिस इंसपेक्टर त्रिपुरारी सिंह, थानाध्यक्ष राजनंदन कुमार मौके पर पहुंचे. स्थिति को नियंत्रित किया. रात से ही पुलिस अधिकारी के साथ सैप बल को गांव में तैनात कर दिया गया है.
इस संबंध में गजियाडीह के पीड़ित मुरेश यादव उर्फ भगत जी ने बताया कि रात करीब नौ बजे काजी कैरी रोड समीप नदी से पंपिंग सेट के जरिये भौली किये हुए खेत में पटवन कर रहे थे. तभी बेना मोहनपुर गांव के करीब दो दर्जन युवक वहां आये और पंपिंग सेट को नुकसान करने का प्रयास किया.
विरोध करने पर हाथापाई करने लगे. वहीं उन युवकों से किसी एक ने गांव में जाकर अफवाह फैला दी कि गजियाडीह के ग्रामीण युवकों के साथ मारपीट कर रहे हैं. उसके बाद दोनों गांवों से भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा होने लगे. मामले की गंभीरता देख किसी ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी. इसके बाद पुलिस ने वहां पहुंच कर मामले को नियंत्रित किया. अन्यथा दो पक्षों के द्वारा एक बड़ी घटना को अंजाम दे दिया जाता. मंगलवार को पुन: बौंसी सीओ संजीव कुमार, इंसपेक्टर त्रिपुरारी सिंह, थानाध्यक्ष राजनंदन कुमार पुलिस बल के साथ दोनों गांव जाकर दोनों पक्षों से बात की और दोनों गांव के बुद्धिजीवियों को शाम में थाना बुलवाया. जहां समाज के लोगों के साथ शांतिसमिति की बैठक की गयी.
इसकी अध्यक्षता अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने किया. बैठक में बेना मोहनपुर के ग्रामीण अजीम अंसारी, याकुब अंसारी, इकबाल अंसारी सहित अन्य ने अपने गांव के युवकों की गलती स्वीकार करते हुए कहा कि बाहर से कमा कर आये उनके गांव के युवक ने गलती की है. लेकिन अब आगे से इस प्रकार की गलती नहीं होगी.
थानाध्यक्ष ने निर्देश दिया कि आगे से इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ना हो. लोग अफवाह ना फैलाएं और शांति व्यवस्था कायम रखने में प्रशासन की मदद करें.
इस अवसर पर काजी कैरी के पूर्व मुखिया मो शकील, गब्बर, शेख मुसा, गुरिया गांव के राजीव नारायण झा, उपेन्द्र राणा, निरंजन राणा, नवनीत झा, डहुआ के गोपाल यादव, जहांगीर, सैफूल्ला अंसारी, गजियाडी के अशोक यादव, कन्हाय मंडल, उमेश यादव, लालबहादुर यादव सहित काफी लोग थे.
एहतियातन गांव में पुलिस अधिकारी के साथ सैप बल को तैनात रखे गये हैं. 2. कलश स्थापना के साथ पूजा शुरू बौंसी. कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के प्रथम रुप शैलपुत्री की पूजा मंगलवार से आरंभ हो गयी. बौंसी के पुरानी हाट परिसर, दुमका रोड स्थित दुर्गा मंदिर, फागा दुर्गा मंदिर, देवी कैरी, कुड़रो, शक्तिनगर, नयागांव, साढ़ामोह, चंदवेगढ़ श्यामबाजार सहित कई जगहों पर कलश स्थापित कर मां की पूजा की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










