रूक-रूक कर हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिले

बांका. पिछले कई दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश से किसानों का चेहरा खिल उठा है. किसान धान की रोपनी के लिए अपने खेत में दिन भर कड़ी मेहनत कर रहे हैं. खेत जुताई से लेकर खेत में पानी रोकने के लिए खेत को तैयार कर रहे हैं. इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के करमा […]
बांका. पिछले कई दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश से किसानों का चेहरा खिल उठा है. किसान धान की रोपनी के लिए अपने खेत में दिन भर कड़ी मेहनत कर रहे हैं. खेत जुताई से लेकर खेत में पानी रोकने के लिए खेत को तैयार कर रहे हैं. इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के करमा पंचायत अंतर्गत मंझियारा बहियार में पिछले दिन-चार दिनों से पूरे जोर शोर के साथ किसान अपनी धान की रोपनी में लगे हुए हैं.
इस संबंध में किसान संजीव कुमार, पंकज कुमार मांझी, कमल किशोर मांझी, सुबोध कुमार सहित अन्य ने बताया कि यह बहियार डूबाऊ है. जहां हल्की भी बारिश होने पर खेत में पानी जमा हो जाता है. पिछले कई दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश से इस बहियार में प्राय: सभी किसानों के खेत में काफी मात्रा में पानी जमा हो गया है. इससे जिस भी किसान का धान बीज तैयार हो गया है वे अपने खेत में रोपनी का कार्य आरंभ कर दिये हैं. किसानों का मानना है कि एक सप्ताह के अंदर इस बहियार में सभी किसानों का धान रोपाई का कार्य खत्म हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










