भाजपा जिला संयोजक बने दांगी

Published at :18 Jul 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा जिला संयोजक बने दांगी

बेलहर. प्रखंड अंतर्गत बघौनिया गांव के प्रो जनार्दन सिंह दांगी को भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह द्वारा भाजपा अति पिछड़ा मंच का जिला संयोजक बनाया गया है. इस पर प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ता ने प्रो दांगी को बधाई दी है. प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार पंडित, सुंदर बेसरा, बबलू पंडित, दिनेश सिंह आदि ने उन्हें बधाई […]

विज्ञापन

बेलहर. प्रखंड अंतर्गत बघौनिया गांव के प्रो जनार्दन सिंह दांगी को भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह द्वारा भाजपा अति पिछड़ा मंच का जिला संयोजक बनाया गया है. इस पर प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ता ने प्रो दांगी को बधाई दी है. प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार पंडित, सुंदर बेसरा, बबलू पंडित, दिनेश सिंह आदि ने उन्हें बधाई दी है. सड़क दुर्घटना में सात जख्मी बेलहर. थाना क्षेत्र के बेलहर-तारापुर मुख्य मार्ग स्थित पसिया मोड़ पर एक टाटा विक्टा गाड़ी अनियंत्रित होकर बूरी तरह दुर्घटना ग्रस्त हो गयी. इस पर बैठे सात लोग बूरी तरह जख्मी हो गये. सभी जख्मी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में कराया गया, जहां से डॉक्टर ने सभी को भागलपुर रेफर कर दिया. टाटा विक्टा गाड़ी पर सभी यात्री सुलतानगंज से देवघर पूजा करने जा रहे थे. चलाया गया सर्च अभियान फोटो 18 बांका 16 : सर्च अभियान में शामिल जवान. बेलहर. थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को सर्च अभियान चलाया. थाना प्रभारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में बिज्जीखरबा, जिलेविया मोड़ पहाड़ी, हनुमना डैम, बारा, दुधनिया, गिद्धा आदि क्षेत्रों में घंटों छापामारी की गयी. बदुआ जलाशय के पहाडि़यों पर कुछ मनचले बाइक चालकों को पकड़ कर पूछताछ की गयी इसके बाद छोड़ दिया गया. तथा उन्हें एकांत में डैम पर नहीं जाने की हिदायत दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन